{"_id":"69273f0b0777ec3266072210","slug":"no-general-surgeon-in-rural-medical-health-center-patient-worries-almora-news-c-232-1-shld1002-136924-2025-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देघाट में जनरल सर्जन नहीं, मरीज परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देघाट में जनरल सर्जन नहीं, मरीज परेशान
Wed, 26 Nov 2025 11:25 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Wed, 26 Nov 2025 11:25 PM IST
विज्ञापन
अल्मोड़ा। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देघाट में जनरल सर्जन का पद रिक्त चल रहा है। इस कारण मरीजों को सर्जरी के लिए 80 किमी दूर रानीखेत के चक्कर लगाने पड़ते हैं। कई बार वहां भी मरीजों की भीड़ होने के कारण नंबर नहीं आ पाता है। ऐसे में उन्हें 110 किमी दूर राननगर का रुख करना पड़ता है। इससे मरीजों को फजीहत झेलनी पड़ती है।
देघाट में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र होने के बावजूद मरीजों को स्वास्थ्य सुविधाओं का पूरा लाभ नहीं मिल रहा है। गोलना, भरसोली, लाल नगरी, नगरकोटिया, टीटली, कोमालेश्वर समेत अन्य गांवों से लोग यहां उपचार को आते हैं लेकिन विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी से उन्हें परेशानी झेलनी पड़ती है।
सीएचसी में जनरल सर्जन का एक पद स्वीकृत है लेकिन यह लंबे समय से रिक्त है। इस कारण यहां जनरल सर्जरी नहीं हो रही है। सर्जन न होने से मरीजों को परेशानी हो रही है। मरीजों को 80 किमी दूर रानीखेत जाना पड़ता है। कई बार वहां भी सर्जन अवकाश में रहते हैं या फिर मरीजों की काफी भीड़ रहती है। ऐसे में मरीजों को मजबूरी में 110 किमी दूर रामनगर जाना पड़ता है। आने-जाने में मरीजों को काफी रुपया खर्च हो जाता है।
विज्ञापन
पथरी समेत अन्य ऑपरेशन के लिए होती हैं दिक्कतें
अल्मोड़ा में जनरल सर्जन न होने से अस्पताल में गुर्दे की पथरी, अपेंडिक्स, हर्निया, रसौली की सर्जरी समेत कई छुटपुट ऑपरेशन नहीं होने से मरीजों को दिक्कत होती है। स्थानीय लोगों ने कहा कि जनरल सर्जन की तैनाती जल्द की जानी चाहिए ताकि मरीजों को किसी तरह की परेशानी न हो।
सीएचसी देघाट में जनरल सर्जन के रिक्त पद की सूचना निदेशालय को भेजी गई है। इस मामले में लगातार निदेशालय से पत्राचार किया जा रहा है।
-डॉ. नवीन चंद्र तिवारी, सीएमओ अल्मोड़ा ।