फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   No general surgeon at Community Health Centre Deghat, patients upset

Almora News: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देघाट में जनरल सर्जन नहीं, मरीज परेशान

Thu, 27 Nov 2025 12:15 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Thu, 27 Nov 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
No general surgeon at Community Health Centre Deghat, patients upset
अल्मोड़ा। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देघाट में जनरल सर्जन का पद रिक्त चल रहा है। इस कारण मरीजों को सर्जरी के लिए 80 किमी दूर रानीखेत के चक्कर लगाने पड़ते हैं।
विज्ञापन

कई बार वहां भी मरीजों की भीड़ होने के कारण नंबर नहीं आ पाता है। ऐसे में उन्हें 110 किमी दूर राननगर का रुख करना पड़ता है। इससे मरीजों को फजीहत झेलनी पड़ती है। देघाट में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र होने के बावजूद मरीजों को स्वास्थ्य सुविधाओं का पूरा लाभ नहीं मिल रहा है। गोलना, भरसोली, लाल नगरी, नगरकोटिया, टीटली, कोमालेश्वर समेत अन्य गांवों से लोग यहां उपचार को आते हैं लेकिन विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी से उन्हें परेशानी झेलनी पड़ती है।
विज्ञापन

सीएचसी में जनरल सर्जन का एक पद स्वीकृत है लेकिन यह लंबे समय से रिक्त है। इस कारण यहां जनरल सर्जरी नहीं हो रही है। सर्जन न होने से मरीजों को परेशानी हो रही है। मरीजों को 80 किमी दूर रानीखेत जाना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई बार वहां भी सर्जन अवकाश में रहते हैं या फिर मरीजों की काफी भीड़ रहती है। ऐसे में मरीजों को मजबूरी में 110 किमी दूर रामनगर जाना पड़ता है। आने-जाने में मरीजों को काफी रुपया खर्च हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed