फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   No dustbins in Someshwar market; garbage being dumped on the banks of the Kosi.

Almora News: सोमेश्वर बाजार में कूड़ेदान नहीं, कोसी किनारे फेंका जा रहा कचरा

Fri, 24 Jul 2026 12:35 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Fri, 24 Jul 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
No dustbins in Someshwar market; garbage being dumped on the banks of the Kosi.
सोमेश्वर (अल्मोड़ा)। सोमेश्वर मुख्य बाजार में सार्वजनिक कूड़ेदानों की व्यवस्था नहीं होने से व्यापारियों, दुकानदारों और किरायेदारों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बाजार क्षेत्र में रोजाना निकलने वाले कचरे के निस्तारण की उचित व्यवस्था नहीं होने के कारण लोग मजबूरी में कोसी नदी के किनारे पुल के नीचे कूड़ा डाल रहे हैं।
विज्ञापन

खुले में कूड़ा जमा होने से जहां दुर्गंध और गंदगी फैल रही है, वहीं कोसी नदी के प्रदूषण का खतरा भी बढ़ गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इससे पर्यावरण प्रभावित होने के साथ ही बीमारियों की आशंका भी बनी रहती है। बाजार में आने वाले पर्यटकों और श्रद्धालुओं पर भी इसका नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है।
विज्ञापन

युवा समाजसेवी कैलाश कुमार ने जिला पंचायत प्रशासन और संबंधित विभाग से बाजार के प्रमुख स्थानों पर कूड़ेदान लगाने तथा नियमित कचरा उठाने की व्यवस्था करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि इससे स्वच्छता व्यवस्था बेहतर होगी और कोसी नदी को प्रदूषण से बचाया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
सोमेश्वर बाजार में कूड़े के निस्तारण के लिए वाहन की व्यवस्था की गई है। सभी लोग वाहन में ही कूड़ा डालें। अगर कोई कूड़ा कहीं फेंकता तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। - राजेश कुमार, अपर मुख्य अधिकारी, जिला पंचायत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed