{"_id":"63ebcbbbb62408038f0d72fc","slug":"no-driver-three-buses-stop-almora-news-c-8-1-53414-2023-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"अल्मोड़ा: चालकों की कमी के चलते तीन रूटों पर नहीं चलीं रोडवेज बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अल्मोड़ा: चालकों की कमी के चलते तीन रूटों पर नहीं चलीं रोडवेज बसें
Tue, 14 Feb 2023 11:28 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Tue, 14 Feb 2023 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। अल्मोड़ा में रोडवेज बसों का संचालन पटरी पर नहीं आ पा रहा है। डिपो में चालकों की कमी के कारण मंगलवार को तीन रूटों पर बसों का संचालन ठप रहा जिससे यात्री परेशान रहे। वहीं बसों के पहिये थमने से डिपो को एक लाख से अधिक का नुकसान झेलना पड़ा।
रोडवेज डिपो से देहरादून, चंडीगढ़, लखनऊ, दिल्ली समेत अन्य रूटों पर बसों का संचालन होता है लेकिन डिपो इन दिनों चालकों की कमी से जूझ रहा है। यहां चालकों के 23 पद रिक्त चल रहे हैं जिससे सभी रूटों पर बसों का संचालन करना निगम के लिए चुनौती बन गया है। मंगलवार को अल्मोड़ा-टनकपुर, अल्मोड़ा-बेतालघाट-दिल्ली, अल्मोड़ा-लमगड़ा-दिल्ली रूटों पर बसों का संचालन ठप रहा। यात्री स्टेशन में बसों का इंतजार करते रहे लेकिन उन्हें मायूसी झेलनी पड़ी।
घंटों इंतजार के बाद यात्रियों को टैक्सियों के सहारे अपने गंतव्य को रवाना होना पड़ा। रोडवेज के सहायक महाप्रबंधक राजेंद्र कुमार ने बताया कि चालकों की कमी के कारण कई रूटों पर बसों का संचालन रोकना पड़ा है। चालकों के रिक्त पदों की सूचना मुख्यालय भेजी गई है। चालक मिलते ही व्यवस्था सामान्य हो जाएगी। संवाद