{"_id":"61b39fbaee395055e61f7f55","slug":"no-cooking-gas-delivered-in-many-ranikhet-areas-ranikhet-news-hld447240286","type":"story","status":"publish","title_hn":"रसोई गैस सिलिंडरों के नहीं पहुंचने से परेशान हैं फल्दाकोट के ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रसोई गैस सिलिंडरों के नहीं पहुंचने से परेशान हैं फल्दाकोट के ग्रामीण
विज्ञापन
खजान बिष्ट
- फोटो : RANIKHET
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रानीखेत (अल्मोड़ा)। तहसील के सुदूरवर्ती फल्दाकोट और जैनोली क्षेत्र में रसोई गैस सिलिंडर की आपूर्ति न होने से ग्रामीणों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बताया की अक्तूबर में आई आपदा के बाद से ही समस्या बनी हुई है।
जैनोली के बीडीसी सदस्य त्रिभुवन फर्त्याल ने रानीखेत गैस सर्विस के प्रबंधक को ज्ञापन भेजकर शीघ्र आपूर्ति सुचारु करने की मांग की है। इधर, गैस सर्विस रानीखेत के प्रबंधक सुरेंद्र जलाल ने बताया कि आपदा के बाद रसोई गैस वितरण में किल्लत आई थी। इस कारण बैकलॉग बढ़ता चला गया। अब आपूर्ति सुचारु हो रही है। बैकलॉग भी घट रहा है।
-क्षेत्र में लंबे समय से रसोई गैस सिलिंडरों की आपूर्ति नहीं हो पा रही है। केएमवीएन के एमडी को भी समस्या से अवगत कराया गया है। यदि शीघ्र आपूर्ति नहीं होती तो ग्रामीणों के साथ आंदोलन किया जाएगा।-त्रिभुवन फर्त्याल, बीडीसी सदस्य जैनोली रानीखेत।
विज्ञापन
-रसोई गैस सिलिंडर प्रत्येक नागरिक की जरूरत है। पेड़ों पर ग्रामीणों का अधिकार नहीं है, चूल्हे नहीं जला सकते। सिलिंडर का वाहन नहीं पहुंच पा रहा। जिस कारण दिक्कतें आ रही हैं। कुमाऊं मंडल विकास निगम को तत्काल व्यवस्था सुधारनी चाहिए। -खजान बिष्ट, फल्दाकोट क्षेत्र।