{"_id":"9cedb890240b70d390b743df30a3612f","slug":"nine-in-krc-recruited-dsc-february-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"केआरसी में डीएससी की भर्ती नौ फरवरी से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केआरसी में डीएससी की भर्ती नौ फरवरी से
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रानीखेत (अल्मोड़ा)।
Updated Sat, 23 Jan 2016 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुमाऊं रेजीमेंट केंद्र में रेजीमेंट के पूर्व सैनिकों की डिफेंस सिक्यूरिटी कोर (डीएससी) की भर्ती नौ फरवरी को होगी। भर्ती के लिए आवेदन करने वाले पूर्व सैनिक ही इस परीक्षा का हिस्सा बनेंगे। सेवानिवृत्ति का समय पांच साल, अभ्यर्थी की उम्र 48 वर्ष से कम, मेडिकल केटेगिरी शेप-1 निर्धारित की गई है।
विज्ञापन
केआरसी के जीएसओ-1 प्रशिक्षण लेफ्टिनेंट कर्नल जी राम मोहन ने बताया कि डीएससी की भर्ती के लिए नौ फरवरी को प्रारंभिक स्क्रीनिंग, शारीरिक मापदंड होगा। 15 फरवरी को मेडिकल होगा।
विज्ञापन
अभ्यर्थियों को अपने साथ डिस्चार्ज बुक की मूल कॉपी, एजीआई एक्सीडेंट इंश्योरेंस प्रमाण पत्र की कॉपी, शैक्षिक प्रमाण पत्र की मूल कॉपियां लानी होंगी। रंगीन पासपोर्ट साइज फोटो की 16 प्रतियां भी लानी होंगी। अभ्यर्थियों को नजदीकी पुलिस कार्यालय से सत्यापित चरित्र प्रमाण पत्र अवश्य लाना होगा। भर्ती के लिए आवेदक की उम्र 48 वर्ष से कम होनी चाहिए।
विज्ञापन