फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Newly formed District Business Board officials welcomed

नव गठित जिला व्यापार मंडल के पदाधिकारियों का किया स्वागत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 09 Feb 2020 11:52 PM IST
विज्ञापन
Newly formed District Business Board officials welcomed
व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष हरेंद्र वर्मा, जिला महामंत्री कमल गुप्ता का माल्यार्पण कर स्वागत करते व - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। जिला व्यापार मंडल कार्यकारिणी के विस्तार के बाद रविवार को यहां एक होटल में हुई बैठक में संगठन की मजबूती पर जोर दिया गया। इस मौके पर व्यापारियों की विभिन्न समस्याओं पर भी चर्चा हुई।
विज्ञापन

नवगठित जिला व्यापार मंडल की पहली बैठक में प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष नवीन वर्मा ने जिलाध्यक्ष हरेंद्र वर्मा और जिला महामंत्री कमल गुप्ता का माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस मौके पर नवनियुक्त जिलाध्यक्ष हरेंद्र वर्मा ने नवगठित जिला व्यापार मंडल के पदाधिकारियों का स्वागत किया। उन्होंने पदाधिकारियों से व्यापारियों के हित में काम करने का आह्वान किया। उन्होंने जिला व्यापार मंडल को मजबूत बनाने के लिए सभी पदाधिकारियों से सहयोग देने का आह्वान किया। बैठक में जिलाध्यक्ष हरेंद्र वर्मा, कार्यकारी अध्यक्ष संजय अग्रवाल, महिला उपाध्यक्ष चंपा जोशी, महामंत्री कमल गुप्ता, संयुक्त महामंत्री विनीत बिष्ट, संरक्षक किशन गुरूरानी, दिनेश गोयल, जोगेंद्र निरंकारी, उपाध्यक्ष मनोज सनवाल, प्रताप कनवाल, दीप चंद्र जोशी, शहजाद कश्मीरी, सलाहकार त्रिलोचन जोशी, जिला मंत्री दीपक साह, मनोज जोशी, कमल बिष्ट, विजय भट्ट, शरद अग्रवाल, संजीव गुप्ता, शहनवाज अंसारी, मनोज पटवा, प्रमोद पवार, एजाज अख्तर, प्रकाश जोशी, राकेश तिवारी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed