फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   New Variety of Wheat Developed By VPKASS

वीपीकेएएस ने विकसित की गेहूं की नई प्रजाति वीएल 2041

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 03 Sep 2022 11:58 PM IST
विज्ञापन
New Variety of Wheat Developed By VPKASS
गेहूं की नई प्रजाति वीएल 2041। संवाद - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। बिस्किट बनाने वाली कंपनियों के लिए अच्छी खबर है। विवेकानंद पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान (वीपीकेएएस) अल्मोड़ा ने गेहूं की एक नई प्रजाति वीएल 2041 विकसित की है। संस्थान के कृषि वैज्ञानिकों को बिस्कुट बनाने वाली कंपनियों के लिए गेहूं की यह प्रजाति काफी उपयोगी सिद्ध होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

61वीं अखिल भारतीय गेहूं और जौ शोधकर्ताओं की वार्षिक बैठक में प्रजाति पहचान समिति ने इस प्रजाति की पहचान की। उत्तर-पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र के राज्यों (उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, मेघालय, जम्मू और कश्मीर, मणिपुर) में गत तीन सालों से हुए कुल 24 वर्षाश्रित और पांच सिंचित अखिल भारतीय परीक्षणों में इस प्रजाति की बिस्किट क्वालिटी (फैलाव गुणांक) 11.07 आया है। यह पूरे देश में सर्वाधिक है।
विज्ञापन

प्रजाति में औसतन 09.07 प्रतिशत प्रोटीन और इसका दाना (दाना कठोरता सूचकांक 22.6) मुलायम है। सभी गुण इस प्रजाति को बिस्कुट बनाने हेतु अभी तक की सबसे उपयुक्त प्रजाति बनाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीला रतुआ रोग के लिए है प्रतिरोधी
अल्मोड़ा। गेहूं की नई प्रजाति वीएल 2041 गेहूं की फसल में लगने वाली नई बीमारी गेहूं का ब्लास्ट रोग के लिए भी मध्यम रूप से प्रतिरोधी है। यह प्रजाति भूरा और पीला रतुआ रोग के लिए प्रतिरोधी है।

संस्थान की ओर से विकसित गेहूं की नई प्रजाति वीएल 2041 की उपज का किसानों को अच्छा दाम मिलने की संभावना है। इससे किसानों की आर्थिक स्थिति में भी सुधार आएगा। उम्मीद है कि गेहूं की वीएल 2041 प्रजाति बिस्कुट बनाने वाली कंपनियों के लिए फायदेमंद होगी।
डॉ. लक्ष्मीकांत, निदेशक विवेकानंद पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed