{"_id":"6616c056c6486dae1e012695","slug":"new-trades-not-operating-in-polytechnic-even-after-10-years-almora-news-c-232-1-shld1002-110549-2024-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: पॉलीटेक्निक में 10 साल बाद भी संचालित नहीं हुए नए ट्रेड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: पॉलीटेक्निक में 10 साल बाद भी संचालित नहीं हुए नए ट्रेड
Wed, 10 Apr 2024 10:07 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Wed, 10 Apr 2024 10:07 PM IST
विज्ञापन
पॉलीटेक्निक कॉलेज बाड़ेछीना। संवाद
अल्मोड़ा। बाड़ेछीना में 10 साल पूर्व शहीद मेजर कमलेश पांडे के नाम से राजकीय पॉलीटेक्निक संस्थान स्थापित किया था लेकिन यहां युवाओं की लंबे अरसे से चल रही मांग के बावजूद सिविल, कंप्यूटर साइंस सहित अन्य उपयोगी ट्रेड संचालित नहीं हो सके हैं। इस वजह से युवाओं को तकनीकी शिक्षा का ज्ञान लेने के लिए अन्य संस्थानों की दौड़ लगानी पड़ रही है।
वर्ष 2014 में बाड़ेछीना में शुरू हुए पॉलीटेक्निक संस्थान में सिर्फ इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग और मैकेनिकल इंजीनियरिंग ट्रेड ही संचालित हो रहे हैं, जबकि क्षेत्र के युवा सिविल, कंप्यूटर साइंस, डी-फार्मा, ऑफिस मैनेजमेंट समेत अन्य ट्रेड की पढ़ाई करना चाहते हैं। लेकिन उनकी यह मांग अब तक नहीं सुनी गई। युवाओं का कहना है कि स्थानीय स्तर पर यह ट्रेड संचालित होंगे तो उन्हें दूरदराज क्षेत्रों में प्रशिक्षण के लिए नहीं जाना पड़ेगा। संवाद
कोट
पॉलीटेक्निक में नए ट्रेड संचालित करने के लिए प्रस्ताव भेजा जाएगा। वर्तमान में दो ट्रेड संचालित किए जा रहे हैं।
- ओमप्रकाश आर्या, प्रधानाचार्य, पॉलीटेक्निक कॉलेज, बाड़ेछीना।
-- -- -- -- -- -- -- -