फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   New tea factories will be set up in Champawat, Chamoli

चंपावत, चमोली में लगेंगी नई चाय फैक्ट्रियां

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 09 Apr 2021 12:04 AM IST
विज्ञापन
New tea factories will be set up in Champawat, Chamoli
New tea factories will be set up in Champawat, Chamoli
अल्मोड़ा (नवीन उपाध्याय)। उत्तराखंड चाय विकास बोर्ड चंपावत और चमोली में 25-25 हजार किलोग्राम उत्पादन की नई चाय फैक्ट्रियां स्थापित करेगा। बोर्ड की प्रबंध परिषद ने इसकी स्वीकृत दे दी है। जल्द ही यह चाय फैक्ट्रियां स्थापित की जाएंगी।
विज्ञापन

सरकार ने चाय विकास बोर्ड के लिए चालू वित्तीय वर्ष के लिए 25 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत किया है। इसमें से 3.08 करोड़ रुपये बोर्ड के 37 नियमित और 46 संविदा कर्मचारियों के वेतन पर खर्च होंगे, जबकि शेष धनराशि बागानों के रखरखाव, नए बागान, नर्सरी विकसित करने पर व्यय होंगे।
विज्ञापन

बोर्ड की प्रबंध परिषद की अपर मुख्य सचिव मनीषा पवार की अध्यक्षता में मार्च में देहरादून में हुई बैठक में चमोली और चंपावत में नई चाय फैक्ट्री स्थापित करने की मंजूरी मिल गई है। बोर्ड के वित्त अधिकारी अनिल खोलिया ने बताया कि दोनों स्थानों पर दस-दस हजार किलोग्राम उत्पादन क्षमता की मशीनें स्थापित हैं। इन फैक्ट्रियों के स्थान पर बोर्ड 25-25 हजार किलोग्राम उत्पादन क्षमता की नई फैक्ट्री वहां दूसरे स्थान पर स्थापित करेगा। उन्होंने बताया कि बोर्ड स्वयं की आय से यह फैक्ट्रियां स्थापित करेगा। बोर्ड जल्द ही चाय विशेषज्ञ और मार्केटिंग मैनेजर भी तैनात करने जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

धौलादेवी और डीडीहाट में भी लगेंगी चाय फैक्ट्री
अल्मोड़ा। चाय विकास बोर्ड की धौलादेवी और डीडीहाट में भी चाय फैक्ट्री लगाने की योजना है। यह फैक्ट्रियां सहकारिता मॉडल पर संचालित की जाएंगी। इसके अलावा बोर्ड की श्यामखेत में दस हजार किलो और हरिनगरी (गरुड़) में 7500 हजार क्षमता की फैक्ट्रियां हैं।
इस वर्ष 101 हेक्टेयर में चाय बागान होंगे विकसित
अल्मोड़ा। चाय विकास बोर्ड अब तक प्रदेश के आठ पर्वतीय जिलों में कुल 1390 हेक्टेयर क्षेत्र में चाय बागान स्थापित कर चुका है। चालू वित्तीय वर्ष में 101 हेक्टेयर में नए चाय बागान लगाए जाएंगे। साथ ही 41 लाख पौधों की नई नर्सरी भी तैयार की जाएंगी।

1.06 लाख किलो चाय उत्पादन का लक्ष्य
अल्मोड़ा। चाय विकास बोर्ड का चालू वित्तीय वर्ष में 1.06 लाख किलो चाय उत्पादन का लक्ष्य है। पिछले वित्तीय वर्ष में बोर्ड ने 82 हजार किलो चाय का उत्पादन किया था। बोर्ड वर्तमान में सालभर में सात लाख रोजगार दिवस सृजित कर 3915 श्रमिकों को रोजगार उपलब्ध करा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed