फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   New Petent in Almora

पाचनतंत्र संबंधी उपचार के लिए बनाया हर्ब केक

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 03 Jan 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
New Petent in Almora
डॉ. मंजुलता उपाध्याय। - फोटो : ALMORA
पाचनअल्मोड़ा। एसएसजे विश्वविद्यालय के वनस्पति विज्ञान विभाग की प्राध्यापिका डॉ. मंजुलता उपाध्याय ने टीम के साथ पाचनतंत्र की समस्याओं के निवारण के लिए हर्बल केक दवा बनाई है। इससे मरीजों के पेट संबंधी रोगों का उपचार हो सकेगा।
विज्ञापन

एसएसजे परिसर की प्राध्यापिका डॉ. मंजुलता ने डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय श्रीकाकुलम आंध्रप्रदेश के सहयोग से यह दवा बनाई है। डॉ. मंजुलता ने बताया कि उनके साथ केक बनाने में 13 सदस्यीय टीम थी। इस हर्बल दवा में अभी भी शोध जारी है। इसे बनाने के लिए जामुन की गुठली का पाउडर, आंवला पाउडर आदि का इस्तेमाल किया। ये दवा गेस्ट्रिक और शरीर के पाचन तंत्र की समस्या को दूर करने में कारगर साबित होगी। यह दवा लो फैट, लो शुगरयुक्त है। उन्होंने बताया कि आंवले का पाउडर आंतरिक सूजन को कम करता है और जामुन की गुठली का पाउडर घावों को भरता है। प्रारंभिक परीक्षण में अच्छे परिणाम मिले हैं। एप्लीकेशन ऑफ मरीन बेस्ड मिनरल ऑफ फूड सप्लीमेंट शीर्षक से यह पेटेंट कार्यालय की पत्रिका में छप चुका है। दवा बनाने में 13 वैज्ञानिकों की मुख्य भूमिका रही है। प्राध्यापिका की उपलब्धि पर एसएसजे विवि के कुलपति प्रो. एनएस भंडारी ने इसे गौरव का विषय बताया। परिसर निदेशक प्रो. नीरज तिवारी, वनस्पति विज्ञान के विभागाध्यक्ष डॉ. बलवंत कुमार, डॉ. धनी आर्या, डॉ. सुभाष चंद्रा, डॉ. ललित जोशी आदि ने खुशी जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed