{"_id":"64987c21fc1ee3649d0bd3ae","slug":"new-book-of-teacher-neelam-almora-news-c-8-1-175650-2023-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: शिक्षिका नीलम के काव्य संग्रह मन भंवर का विमोचन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: शिक्षिका नीलम के काव्य संग्रह मन भंवर का विमोचन
Sun, 25 Jun 2023 11:10 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Sun, 25 Jun 2023 11:10 PM IST
विज्ञापन
सेवानिवृत्त शिक्षिका नीलम नेगी की काव्य संग्रह का विमोचन करते साहित्यकार। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। छंजर सभा की ओर से रविवार को हुई काव्य गोष्ठी में सेवानिवृत्त शिक्षिका नीलम नेगी की काव्य संग्रह मन भंवर का विमोचन किया गया। साहित्यकारों ने उनकी काव्य रचनाओं को जमकर सराहा। कहा कि उनकी कविताओं में सामाजिक विषयों का समावेश है। नगर के माल रोड स्थित एक होटल में रविवार को आयोजित काव्य गोष्ठी का शुभारंभ मुख्य अतिथि वरिष्ठ साहित्यकार बिशन दत्त जोशी ने किया। इस दौरान कई कवियों और साहित्यकारों ने विभिन्न विषयों पर स्वरचित कविता सुनाई। उन्होंने सामाजिक विषयों पर सुंदर कविता प्रस्तुत कीं। वहां विशिष्ट अतिथि वी नेगी कृष्णा, वरिष्ठ साहित्यकार व रंगकर्मी त्रिभुवन गिरि महाराज, शिक्षाविद प्रो. दिवा भट्ट, वरिष्ठ रंगकर्मी नवीन बिष्ट, डॉ. रमेश लोहुमी, नीरज पंत आदि मौजूद रहे।
बेहतर शिक्षा देकर बेटियों को बनाएं सशक्त
अल्मोड़ा। बुरांश सोसाइटी की ओर से तहसील जैंती के ग्राम पंचायत कुमालसों के तोक खड़ियानौली में महिला सशक्तीकरण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें महिलाओं को अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया। वक्ताओं ने कहा कि बेहतर शिक्षा देकर बेटियों और महिलाओं को सशक्त बनाया जा सकता है। मुख्य वक्ता हेमा रावत ने ग्राम संगठन बनाने और इससे जुड़ने की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ब्लॉक से मिलने वाले सीआईएफ निधि से महिलाएं स्वरोजगार स्थापित कर सकतीं हैं। सोसाइटी की महिला जागरूकता कार्यक्रम प्रभारी रेनू धानक महिलाओं से समूह बनाने की अपील की। कहा कि समूह के माध्यम से मसाला उद्योग, मोमबत्ती उद्योग आदि स्वरोजगार कर वे आत्मनिर्भर बन सकतीं हैं। इस मौके पर बैंक सखी वैशाली, धना नगरकोटी, दीपा देवी, ललिता देवी, राधा देवी, नर्मदा देवी, हंसी देवी, गीता देवी आदि रहीं।