फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   अल्मोड़ा में एनडीआरएफ तैनात

आपदा से निपटने की तैयारी, एनडीआरएफ की टुकड़ी तैनात

Sat, 25 Jun 2016 12:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा। Updated Sat, 25 Jun 2016 12:26 AM IST
विज्ञापन
अल्मोड़ा में एनडीआरएफ तैनात
एनडीआरएफ - फोटो : वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला

अल्मोड़ा। मानसून के सक्रिय होते ही प्रशासन ने आपदा से निपटने के लिए व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। कुमाऊं के किसी भी जिले में आपदा की स्थिति से निपटने के लिए एनडीआरएफ के 42 जवानों को अल्मोड़ा के भैसवाड़ा फार्म में तैनात किया गया है।

विज्ञापन


जबकि अल्मोड़ा जिले में एसडीआरएफ के 15 जवानों के अलावा हर तहसील और थाना स्तर पर भी टीमें गठित की गई हैं। अल्मोड़ा में एक वाहन को विशेष तौर पर आपदा से निपटने के लिए उपकरणों से सुसज्जित करके तैयार रखा गया है। जिले में तहसील और थाना स्तर पर भी टीमें बनाई गई हैं।
विज्ञापन

 
 एनडीआरएफ की टीम में 42 जवान तैनात हैं। इन्हें कुमाऊं के किसी भी जिले में आपदा की घटनाओं से निपटने के लिए भेजा जा सकेगा। इसके अलावा जिले में एसडीआरएफ के 15 जवान और आपदा न्यूनीकरण एवं प्रबंधन केंद्र के छह प्रशिक्षित कर्मचारी भी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिलाधिकारी सविन बंसल के विशेष प्रयासों से आपदा से निपटने के लिए एक वाहन को भी विभिन्न उपकरणों से सुसज्जित किया गया है। इस वाहन में वुड कटर, कंक्रीट कटर, हाइड्रोलिक कटर, हाइड्रोलिक स्प्रेडर, स्ट्रेचर, लाइटें, चट्टानों में उतरने और चढ़ने के लिए रोप सहित कई अन्य सुविधाएं हैं। जिले के किसी भी इलाके से आपदा की घटना होने पर 10 मिनट के भीतर टीमें रवाना हो जाएंगी।

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी राकेश जोशी ने बताया कि जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देश पर अल्मोड़ा और रानीखेत में क्विक रिस्पांस टीम (क्यूआरटी)बनाई गई हैं। इसके अलावा हर थाने में भी आपदा को लेकर एक-एक टीम बनाई गई है। तहसील मुख्यालयों में भी कंट्रोल रूम बनाए गए हैं। इन टीमों में राजस्व कर्मियों के अलावा पीआरडी और होमगार्ड के जवानों को शामिल किया गया है।  


अल्मोड़ा। जिलाधिकारी सविन बंसल ने मानसून के दौरान जिले के सभी विभागों के अधिकारियों को बगैर अनुमति के अवकाश में जाने पर रोक लगा दी है। साथ ही उन्होंने कहा है कि सभी अधिकारी-कर्मचारी मानसून सीजन के दौरान अपने मोबाइल हर वक्त ऑन रखेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed