फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   NDA-CDS Entrance Exam in Almora

4,251 ने दी सीडीएस-एनडीए की प्रवेश परीक्षा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 04 Sep 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
NDA-CDS Entrance Exam in Almora
परीक्षा कक्ष से बाहर आते अभ्यर्थी।संवाद - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। संघ लोक सेवा आयोग नई दिल्ली की ओर से रविवार को नगर के 11 केंद्रों में सीडीएस परीक्षा द्वितीय और एनडीए परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न हो गई है। 1771 ने सीडीएस और 2480 ने एनडीए की परीक्षा दी।
विज्ञापन

सीडीएस परीक्षा की तीनों पालियों में कुल 3065 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। 1771 ने परीक्षा दी जबकि 1294 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। एनडीए परीक्षा की दोनों पालियों में कुल 3628 अभ्यर्थी पंजीकृत थे जिसमें से 2480 ने परीक्षा दी जबकि 1148 अनुपस्थित रहे। सीडीएस के लिए जीआईसी अल्मोड़ा, जीजीआईसी, आर्य कन्या इंटर कालेज, रैमजे इंटर कॉलेज, एनडीए के लिए एआईसी, एसएसजे परिसर मिडिल कैंपस, लोअर, एडम्स गर्ल्स इंटर कॉलेज, विवेकानंद इंटर कॉलेज, बालिका विद्या मंदिर जीवन धाम, राजकीय महिला पॉलीटेक्निक को परीक्षा केंद्र बनाया गया था। सीडीएस परीक्षा तीन पालियों में सुबह नौ बजे से 11 बजे, 12 बजे से दो बजे, शाम तीन से पांच बजे तक हुई। एनडीए परीक्षा द्वितीय दो पालियों में सुबह 10 से 12:30 बजे, दोपहर दो से 4:30 बजे तक हुई।
विज्ञापन

क्या कहते हैं अभ्यर्थी
सीडीएस का पेपर अच्छा गया है। उम्मीद है कि सफलता मिलेगी। परीक्षा की काफी लंबे समय से तैयारी की थी। कई सवाल पढ़े हुए आए थे जिससे थोड़ी राहत मिली पर कुछ सवालों में उलझन भी पैदा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिट्टू कुमार, अल्मोड़ा
पहली बार सीडीएस की परीक्षा दे रहा हूं। घर में खुद ही परीक्षा की तैयारी की है। अंग्रेजी का प्रश्न पत्र ठीक आया था। जीके के सवाल एवरेज थे। तैयारी करने वाले बच्चों के लिए पेपर ज्याद कठिन नहीं था।
गौतम पंत, अल्मोड़ा
पेपर अच्छा गया है। एक साल से सीडीएस की तैयारी की है। अधिकांश सवालों के जवाब लिखे हैं हालांकि कुछ सवाल छूट भी गए हैं। अब परीक्षा परिणाम का इंतजार करेंगे।

देवेश जोशी, अल्मोड़ा
पहली बार सीडीएस का पेपर दे रही हूं। परीक्षा की तैयारी में जुटी थी। सीडीएस का पेपर अच्छा गया है। परीक्षा परिणाम को लेकर अभी कुछ कह नहीं सकते हैं। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैराकी तैरारी के अच्छी तैयारी जरूरी है।
पूरन रावत, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed