फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   NCC cadets raise awareness rally on water day

एनसीसी कैडेटों ने जल दिवस पर निकाली जागरूकता रैली

Fri, 22 Mar 2019 11:56 PM IST
Almora desk अमर उजाला ब्यूरो  रानीखेत (अल्मोड़ा)।
अमर उजाला ब्यूरो  रानीखेत (अल्मोड़ा)। Published by: Almora desk Updated Fri, 22 Mar 2019 11:56 PM IST
विज्ञापन
NCC cadets raise awareness rally on water day
जल दिवस पर जागरूकता रैली निकालते एनसीसी कैडेट। - फोटो : amar ujala
 विश्व जल दिवस के मौके पर स्थानीय राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के 79 उत्तराखंड बटालियन एनसीसी कैडिटों ने लोगों को पानी का महत्व के बारे में बताया। उन्होंने लोगों से जल का संरक्षण करने की अपील की। 
विज्ञापन


सीनियर अंडर आफीसर जितेंद्र कुमार और अंडर आफीसर रोहित कुमार के नेतृत्व में कैडिटों ने चिलियानौला क्षेत्र में जागरूकता रैली भी निकाली। लोगों को जल संरक्षण के प्रति प्रेरित भी किया। इससे पूर्व मुख्य अतिथि एनसीसी अधिकारी कैप्टन डॉ. आशुतोष त्रिपाठी ने कैडिटों को संबोधित करते हुए कहा कि प्राचीन नौले धारे धीरे धीरे सूखते जा रहे हैं। ग्लोबल वार्मिंग के दुष्परिणाम की वजह से नदियों का जल स्तर कम हो रहा है। जल संकट को देखते हुए उन्होंने कहा युवाओं की भूमिका और भी बढ़ जाती हैं। 
विज्ञापन



लोगों को नियमित रूप से जल संरक्षण के लिए प्रेरित करना होगा। उन्होंने बताया कि 1993 से ही विश्व जल दिवस मनाया जाता है। कैडिटों ने हाथों में चार्ट और पोस्टर पकड़कर जागरूकता रैली निकाली। इस दौरान प्रभारी प्राचार्य डॉ. राघवेंद्र मिश्रा ने कहा कि प्राचीन नौले धारों के संरक्षण पर जोर दिया, साथ ही स्वच्छता पर भी ध्यान देने की अपील की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed