{"_id":"6390dbc3c9b28a65b0119c0f","slug":"naveen-elected-priest-representative-almora-news-hld4844985140","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: नवीन बने जागेश्वर मंदिर प्रबंधन समिति के निर्विरोध पुजारी प्रतिनिधि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: नवीन बने जागेश्वर मंदिर प्रबंधन समिति के निर्विरोध पुजारी प्रतिनिधि
विज्ञापन
अल्मोड़ा के जागेश्वर प्रबंधन समिति के पुजारी प्रतिनिधि में निर्विरोध चुने गए नवीन चंद्र भट्ट। स
- फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। जागेश्वर मंदिर प्रबंधन समिति के पुजारी प्रतिनिधि के चुनाव में पंडित नवीन चंद्र भट्ट निर्विरोध पुजारी प्रतिनिधि चुने गए। पुजारी प्रतिनिधि के लिए दो पुजारियों ने नामांकन कराया था। पुजारी प्रतिनिधि के चुनाव के बाद करीब डेढ़ साल बाद जागेश्वर प्रबंधन समिति पूरी तरह से अस्तित्व में आ गई है।
बुधवार को जागेश्वर मंदिर धर्मशाला में जागेश्वर मंदिर प्रबंधन समिति के चुनाव के लिए प्रत्याशियों का नामांकन हुआ। पुजारी पंडित नवीन चंद्र भट्ट और मोहन चंद्र भट्ट ने पुजारी प्रतिनिधि के लिए नामांकन कराया। पंडित मोहन चंद्र भट्ट ने नामांकन वापस ले लिया। मोहन चंद्र भट्ट के नाम वापसी के बाद पंडित नवीन चंद्र भट्ट जागेश्वर मंदिर के निर्विरोध पुजारी प्रतिनिधि चुने गए। जागेश्वर में पहली बार पुजारी प्रतिनिधि का चुनाव निर्विरोध हुआ है।
चुनाव के लिए एडीएम सीएस मर्तोलिया के नेतृत्व में तीन सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया। चुनाव एडीएम सीएस मर्तोलिया, एसडीएम गोपाल सिंह चौहान, मुख्य ट्रेजरी अधिकारी हेमेंद्र गंगवार की देखरेख में संपन्न हुए। चुनाव के लिए सूचीबद्ध 90 पुजारी मतदाता थे। इधर जीत के बाद नवीन चंद्र भट्ट ने पुजारियों के साथ ढोल नगाड़ों के साथ मंदिर की परिक्रमा की।
विज्ञापन
कोट
जागेश्वर मंदिर प्रबंधन समिति के पुजारी प्रतिनिधि के चुनाव में नवीन चंद्र भट्ट और मोहन चंद्र भट्ट ने नामांकन कराया था। मोहन चंद्र भट्ट के नाम वापस लेने पर नवीन चंद्र भट्ट निर्विरोध पुजारी प्रतिनिधि चुने गए।
सीएस मर्तोलिया, अपर जिलाधिकारी अल्मोड़ा