फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   National karate won seven medals in Ranikhet

राष्ट्रीय कराटे में से सात पदक रानीखेत ने जीते

Tue, 09 Jun 2015 11:31 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला ब्यूरो/ रानीखेत (अल्मोड़ा)
ब्यूरो, अमर उजाला ब्यूरो/ रानीखेत (अल्मोड़ा) Updated Tue, 09 Jun 2015 11:31 PM IST
विज्ञापन
National karate won seven medals in Ranikhet
 पांच से सात जून तक नैनीताल के शैले हॉल में संपन्न 25वीं राष्ट्रीय ओपन कराटे डू चैंपियनशिप में राज्य की टीम को चैंपियन बनाने में रानीखेत के खिलाड़ियों की भूमिका महत्वपूर्ण रही। रानीखेत के खिलाड़ियों ने तीन स्वर्ण सहित कुल सात पदक जीते। प्रतियोगिता में पूरे देशभर के चार सौ से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया।
विज्ञापन

राष्ट्रीय ओपन कराटे प्रतियोगिता पांच जून से सात जून तक नैनीताल में आयोजित की गई। उत्तराखंड स्पोर्ट्स कराटे डू एसोसिएशन के महासचिव राष्ट्रीय रेफरी सतीश जोशी ने बताया कि राज्य की 28 सदस्यीय टीम में रानीखेत के सात खिलाड़ियों ने भाग लिया। इनमें से केंद्रीय विद्यालय के छात्र नीलेश जोशी, जीडी बिरला स्कूल के छात्र दिपांशु रौतेला और वीरशिवा स्कूल के छात्र सौरभ बिष्ट ने स्वर्ण, केंद्रीय विद्यालय की छात्रा अवंतिका मेहता ने रजत, विवेकानंद विद्या मंदिर के छात्र मनीष बिष्ट, जीडी बिरला स्कूल के हादिक शर्मा और माउंट सिनपाय के हर्षवर्धन गुरुरानी ने कांस्य पदक जीतकर कुल सात पदकों पर मुहर लगाई। इस प्रतियोगिता में उत्तराखंड की टीम ने 12 स्वर्ण आठ रजत, 22 कांस्य सहित कुल 42 पदक जीतकर पहला, पश्चिम बंगाल की टीम ने दूसरा एर उत्तर प्रदेश की टीम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। श्री जोशी ने बताया कि शीघ्र पदक विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा। इधर रानीखेत के खिलाड़ियों को जिला क्रीड़ा अधिकारी राशिका सिद्धिकी, पूर्व विधायक करन माहरा सहित तमाम लोगों ने बधाई दी है।
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed