{"_id":"afa6116478e1ea8fe8199efa286b3780","slug":"nari-niketan-snwasini-escaped-from-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नारी निकेतन से संवासिनी फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नारी निकेतन से संवासिनी फरार
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा
Updated Tue, 24 Mar 2015 12:22 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
बख अल्मोड़ा स्थित राजकीय नारी निकेतन से एक संवासिनी फरार हो गई। नारी निकेतन की अधीक्षिका सुषमा टम्टा ने देर शाम संवासिनी के फरार की लिखित सूचना महिला थाने में दी है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक चंपावत जिला निवासी बसंत सिंह की 25 वर्षीय पत्नी पिछले दो साल से यहां नारी निकेतन में रह रही थी। सोमवार को दोपहर बाद किसी वक्त वह मौका पाकर नारी निकेतन से फरार हो गई। काफी देर बाद फरार होने की जानकारी मिली तो कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। नारी निकेतन के कर्मचारी शाम तक उसकी ढूंढ खोज करते रहे, लेकिन उसका कहीं भी पता नहीं चल सका। देर शाम अधीक्षिका ने महिला थाना में शिकायत दर्ज कराई। महिला पुलिस ने बताया कि यह संवासिनी पहले भी दो बार फरार हो चुकी है। पुलिस उसकी खोजबीन कर रही है।