{"_id":"6ab03681cf47fd14660c068a","slug":"nandashtami-fair-held-in-chantharkhani-after-ten-years-almora-news-c-232-1-alm1019-148929-2026-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: दस साल बाद चनथरखाणी में लगा नंदाष्टमी मेला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: दस साल बाद चनथरखाणी में लगा नंदाष्टमी मेला
Mon, 21 Sep 2026 01:09 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Mon, 21 Sep 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
स्याल्दे (अल्मोड़ा)। विकासखंड के चनथरखाणी गांव में करीब 10 साल बाद भव्य नंदाष्टमी मेले का आयोजन हुआ। लंबे अंतराल के बाद आयोजित मेले को लेकर ग्रामीणों और श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला।
मेले में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और क्षेत्र में दिनभर धार्मिक उल्लास का माहौल बना रहा। स्थानीय लोगों ने बताया कि लंबे समय बाद आयोजित नंदाष्टमी मेला क्षेत्र की धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं से जुड़ा महत्वपूर्ण आयोजन है। श्रद्धालुओं ने धार्मिक अनुष्ठानों में भाग लेकर पूजा-अर्चना की और मेले का आनंद लिया। मेले में केशर सिंह रावत, केशर सिंह, देव सिंह बिष्ट, नरेंद्र सिंह, बच्चन सिंह, अमर सिंह, उमेद सिंह और नंदन सिंह समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। विधायक प्रतिनिधि करन जीना और जिला पंचायत प्रतिनिधि बाला दत्त शर्मा ने भी मेले में पहुंचकर आयोजन में भाग लिया।