फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Nanda mela in almora

Almora News: मां नंदा सुनंदा तू दैणि हो जाए...

Thu, 21 Sep 2023 11:42 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Thu, 21 Sep 2023 11:42 PM IST
विज्ञापन
Nanda mela in almora
फोटो - 21 एएलएम 24पी -अल्मोड़ा के नंदादेवी मेले के दौरान सांस्कृतिक जुलूस निकालते विद्यार्थी। सं
अल्मोड़ा। नगर में चल रहे नंदादेवी मेले में दूसरे दिन मां नंदा सुनंदा की मूर्तियों के निर्माण के लिए गाजे-बाजे के साथ कदली वृक्षों को आमंत्रण दिया गया। शुक्रवार को सप्तमी पर मां नंदा सुनंदा की मूर्तियों का निर्माण किया जाएगा। इससे पूर्व नगर में भव्य सांस्कृतिक जुलूस निकला। दोपहर में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या भी मेले में पहुंचीं। उन्होंने कहा कि मेले को संरक्षित करने के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन


नंदादेवी मंदिर परिसर से बृहस्पतिवार शाम तीन बजे एक दल फलसीमा स्थित सेवानिवृत सूबेदार जसवंत सिंह के आवास तक गया। यहां पवित्र कदली वृक्षों की पूजा कर उन्हें आमंत्रित किया। पंडित दुर्गा दत्त जोशी और प्रमोद पाठक ने कदली वृक्षों की विधिवत पूजा कराई। इस दौरान नगर के ड्योड़ी पोखर से भव्य सांस्कृतिक यात्रा निकली, इसमें छात्राएं पारंपरिक परिधान में शामिल रहीं।
विज्ञापन

यात्रा माल रोड समेत विभिन्न बाजारों से होकर नंदादेवी मंदिर परिसर में पहुंची। इस दौरान लोगों मां नंदा सुनंदा तू दैण है जाए.. समेत मां नंदा के जयकारे लगाए, इनसे पूरा क्षेत्र गूंज उठा। छोलिया कलाकारों ने भी शानदार प्रस्तुति से रंग जमाया। शुक्रवार को सप्तमी पर फलसीमा से कदली वृक्षों को मंदिर परिसर में लाया जाएगा और चंद वंशज इनकी पूजा करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोपहर एक बजे स्थानीय कलाकार मां नंदा सुनंदा की मूर्तियां बनाएंगे। रात आठ बजे मां नंदा सुनंदा की मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। वहां मनोज सनवाल, हरीश बिष्ट, अर्जुन बिष्ट, एलके पंत, अनूप साह, अमरनाथ नेगी, कुलदीप आदि रहे।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रही धूम

अल्मोड़ा। नंदादेवी मेले में बुधवार रात सांस्कृतिक लोक कला समिति रामनगर की टीम ने निर्देशक चंदन सिंह नेगी के निर्देशन में राधा-कृष्ण नृत्य की शानदार प्रस्तुति दी। कलाकारों ने कान्हा बरसाने की छोरी... आज राधा को श्याम याद आ गया.. ओ भिना कसिकै जानू द्वारहाट आदि गीतों की मनमोहक प्रस्तुति दी। एडम्स गर्ल्स इंटर कॉलेज में भी सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए।


मेले के दौरान एलआर साह रोड पर होगी दोपहिया वाहनों की आवाजाही

अल्मोड़ा। नंदादेवी मेले के दौरान लोगों की समस्याओं को देखते हुए एलआर साह रोड पर अब दोपहिया वाहनों का आवागमन सुचारू रहेगा। एसएसपी राम चंद्र राजगुरु ने बताया कि नंदा देवी मेला समापन तक नगर के एलआरसाह रोड पर शिखर तिराहे से एनटीडी तक शाम चार से रात 10 बजे तक सभी चौपहिया वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। धारानौला रोड, मॉल रोड और लोअर मॉल रोड पर ट्रैफिक व्यवस्था पूर्ववत रहेगी।


रानीखेत में मां नंदा सुनंदा की मूर्तियों का निर्माण शुरू

रानीखेत (अल्मोड़ा)। रानीखेत में मां नंदा-सुनंदा महोत्सव के लिए राय एस्टेट से लाए गए कदली वृक्ष से मूर्तियों का निर्माण शुरू हुआ। दो दिनों में मूर्तियों का निर्माण कार्य पूरा होगा। 23 सितंबर की सुबह विधिविधान से मां नंदा और सुनंदा की मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। भुवन चंद्र साह, भुवन सती, किरण लाल साह, प्रमोद कांडपाल, मुकेश साह, गौरव भट्ट, ललित साह, अनिल वर्मा, जगदीश आर्या मूर्ति निर्माण में जुटे रहे। सांस्कृतिक संयोजक विमल सती ने बताया कि महोत्सव में लोकनृत्य प्रतियोगिता भी होगी।


गणेश पंडालों में आरती के लिए उमड़े श्रद्धालु

रानीखेत (अल्मोड़ा)। गणपति बप्पा मोरिया की धूम पंचेश्वर महादेव मंदिर स्थित गणपति पंडाल में गूंज रही है। गणेश पंडालों में श्रद्धालुओं की भीड़ रही। चेली ब्वारी समूह ने मनमोहक लोकनृत्य प्रस्तुत किया। वहां विमला रावत, अंजू पांडेय, सीमा भाकुनी, वीरांगना साह आदि रहे।



मूर्ति विसर्जन के साथ संपन्न हुआ गणेश महोत्सव
द्वाराहाट। द्वाराहाट के असगोली गांव में आयोजित गणेश महोत्सव का समापन हो गया है। इस दौरान द्वाराहाट से चौखुटिया तक गणपति की शोभायात्रा निकाली गई। गीत-संगीत और जयकारों के बीच शोभायात्रा चौखुटिया के पास रामगंगा नदी तट पर पहुंची, यहां मूर्ति विसर्जन किया गया।

फोटो - 21 एएलएम 24पी -अल्मोड़ा के नंदादेवी मेले के दौरान सांस्कृतिक जुलूस निकालते विद्यार्थी। सं

फोटो - 21 एएलएम 24पी -अल्मोड़ा के नंदादेवी मेले के दौरान सांस्कृतिक जुलूस निकालते विद्यार्थी। सं

फोटो - 21 एएलएम 24पी -अल्मोड़ा के नंदादेवी मेले के दौरान सांस्कृतिक जुलूस निकालते विद्यार्थी। सं

फोटो - 21 एएलएम 24पी -अल्मोड़ा के नंदादेवी मेले के दौरान सांस्कृतिक जुलूस निकालते विद्यार्थी। सं

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed