{"_id":"6318d4776a510b48d42480ab","slug":"nanda-devi-festival-ends-in-ranikhet-ranikhet-news-hld4749550149","type":"story","status":"publish","title_hn":"नंदा देवी महोत्सव का समापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नंदा देवी महोत्सव का समापन
विज्ञापन
रानीखेत में सांस्कृतिक जुलूस में प्रतिभा दिखाते विद्यालयी बच्चे। संवाद
- फोटो : RANIKHET
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रानीखेत (अल्मोड़ा)। ऐतिहासिक नंदा देवी महोत्सव का समापन भव्य शोभा यात्रा और सांस्कृतिक जुलूस के साथ हुआ। नगर के विभिन्न विद्यालयों के बच्चों ने प्रतिभा दिखाते हुए शानदार लोक संस्कृति पर आधारित सांस्कृतिक जुलूस निकाला। झोड़ा, चांचरी, छोलिया नृत्य की धूम मची रही। पीछे भक्तजन मां नंदा और सुनंदा की प्रतिमाओं के साथ चल रहे थे।
सुबह पूजा के बाद जरूरी बाजार स्थित नंदा देवी मंदिर से गाजे-बाजे और नगाड़े-निशान के साथ मां नंदा-सुनंदा की भव्य शोभा यात्रा शुरू हुई। मां नंदा के जयकारों और भजनों के साथ भक्तजन चल रहे थे। शोभा यात्रा को देखने के लिए दूरदराज के क्षेत्रों से भी लोग पहुंचे हुए थे। जगह-जगह आरती हुई और श्रद्धालुओं ने पुष्प-अक्षत की वर्षा की।
शोभायात्रा में स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति से लोक संस्कृति को जीवंत कर दिया। लोक कलाकारों की छोलिया नृत्य की आकर्षक प्रस्तुति दी गई। यात्रा में नगर के विभिन्न स्कूलों ने प्रतिभाग किया। मीना बाजार, रोडवेज स्टेशन, सदर बाजार, गांधी चौक, विजय चौक होते हुए शोभा यात्रा देर शाम लौटकर नंदा देवी मंदिर पहुंची। बाद में प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। मंगलवार की रात लोक कलाकारों की टीम ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी।
विज्ञापन
शोभायात्रा में ब्लॉक प्रमुख हीरा रावत, यजमान दीपक बिष्ट, नंदा देवी समिति अध्यक्ष हरीश साह, व्यापार मंडल अध्यक्ष मनीष चौधरी, विमल भट्ट, सांस्कृतिक समिति के संयोजक विमल सती, अजय बबली, दीपक पंत आदि थे।

रानीखेत में मां नंदा सुनंदा की शोभा यात्रा निकालते श्रद्धालु। संवाद- फोटो : RANIKHET