फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Nanda Devi festival boom in Almora

अल्मोड़ा में नंदादेवी महोत्सव की धूम

Mon, 21 Sep 2015 12:59 AM IST
ब्यूूराे, अमर उजाला, अल्मोड़ा।
ब्यूूराे, अमर उजाला, अल्मोड़ा। Updated Mon, 21 Sep 2015 12:59 AM IST
विज्ञापन

नगर में नंदादेवी महोत्सव की धूम मची हुई है। नंदा-सुनंदा की मूर्तियों के निर्माण को जमराड़ी बैंड से आज कदली वृक्षों को शोभायात्रा के साथ नगर में लाया गया। कदली वृक्षों की नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई।

विज्ञापन


 श्रद्धालु इसके बाद कदली वृक्षों को नंदादेवी मंदिर लाए। उधर शनिवार रात जहां सांस्कृतिक दलों के कलाकारों ने रंगारंग प्रस्तुतियां दी। वहीं रविवार को विभिन्न स्थानों से पहुंची महिला टोलियों ने शानदार झोड़ा गायन किया।
विज्ञापन


इससे पहले कलक्ट्रेट स्थित रामशिला मंदिर से महिलाओं ने नगर में शोभायात्रा निकाली। शोभायात्रा में सबसे आगे परंपरागत परिधान में सिर पर कलश लेकर महिलाएं चल रही थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद विवेकानंद विद्या मंदिर, सरस्वती शिशु मंदिर के बच्चे बैंड बजा रहे थे। मां के जयकारों के साथ कदली वृक्षों को मंदिर में ले जाया गया। यहां चंद वंशज केसी सिंह बाबा ने कदली वृक्षों की पूजा की।

 कलाकार प्रदीप बिष्ट, देवेंद्र जोशी, दीप लाल साह, रवि गोयल, चंद्र प्रकाश वर्मा, अमन नज्जौन, रक्षित साह ने मां नंदा, सुनंदा की मूर्तियों का निर्माण किया। देर रात चंद शासक तांत्रिक अनुष्ठान करेंगे।


इसके बाद मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा होगी। दिन में 12 बजे से अलग-अलग स्थानों से पहुंची 13 महिला दलों ने रामशिला मंदिर से नंदादेवी मंदिर परिसर तक भव्य शोभायात्रा निकाली। उन्होंने रघुनाथ मंदिर, चौक बाजार, लाला बाजार में झोड़ा गायन किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed