फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Names of students' union officers were rewritten in Shilapat

आखिरकार शिलापट में छात्रसंघ पदाधिकारियों के नाम फिर से लिख दिए

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2020 06:30 PM IST
विज्ञापन
Names of students' union officers were rewritten in Shilapat
अल्मोड़ा। एसएसजे परिसर अल्मोड़ा में आखिरकार लगभग एक माह बाद शिलापट में वर्तमान छात्रसंघ पदाधिकारियों के नाम फिर से लिख दिए गए हैं। मंगलवार को परिसर प्रशासन की ओर से मामले में दोनों पक्षों के बीच बैठक आयोजित की गई। बैठक में कोई खास निर्णय नहीं निकल पाया, लेकिन दोनों पक्षों की मौजूदगी में शिलापट में वर्तमान पदाधिकारियों के नाम लिख दिए गए।
विज्ञापन

मालूम हो कि एसएसजे परिसर अल्मोड़ा में पिछले माह एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने तत्कालीन निदेशक प्रो. जगत सिंह बिष्ट को ज्ञापन सौंप शीघ्र छात्रसंघ कार्यकाल भंग करने की मांग की थी। इसके साथ ही कुछ छात्रों ने परिसर के शिलापट से छात्रसंघ पदाधिकारियों के नाम भी मिटा दिए थे। छात्रसंघ पदाधिकारियों भी इस मामले में भड़क गए थे।
विज्ञापन

मामले के तूल पकड़ने के बाद निदेशक और प्रॉक्टर ने त्यागपत्र भी दे दिए थे। छात्रसंघ पदाधिकारियों ने पूर्व निदेशक से शिलापट से नाम मिटाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। नए निदेशक प्रो. नीरज तिवारी ने प्रॉक्टर प्रो. अनिल कुमार यादव को जांच के साथ उचित कार्रवाई के आदेश दिए थे। इसके तहत एनएसयूआई के विपुल कार्की समेत नितिन रावत और अमित बिष्ट को परिसर की ओर से नोटिस दिए गए। तीनों ने अपना लिखित पक्ष प्रॉक्टर को दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर मंगलवार को मामले को लेकर छात्रसंघ पदाधिकारियों और पूर्व में नोटिस दिए गए छात्रों के साथ परिसर प्रशासन ने बैठक की। दो घंटे हुई बैठक में कोई खास निर्णय नहीं निकल पाया। लेकिन दोनों पक्षों की मौजूदगी में शिलापट में वर्तमान छात्रसंघ पदाधिकारियों का नाम फिर से लिख दिए गए हैं। बैठक में डीएसडब्ल्यू प्रो. जया उप्रेती, प्रॉक्टर डॉ. अनिल कुमार यादव, डीएसडल्ब्यू सदस्य डॉ. अरशद हुसैन, प्रॉक्टर सदस्य प्रो. डीपी यादव, छात्रसंघ अध्यक्ष दीपक उप्रेती, महासचिव नवीन कनवाल, छात्रा उपाध्यक्ष मेघा डसीला, एनएसयूआई के विपुल कार्की, नितिन रावत मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed