{"_id":"644ff26f217ca6c740049714","slug":"nagar-panchayats-feat-instead-of-disposal-the-garbage-covered-with-foil-garud-news-c-8-1-127888-2023-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: नगर पंचायत का कारनामाः निस्तारण के बजाए पन्नी से ढका कूड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: नगर पंचायत का कारनामाः निस्तारण के बजाए पन्नी से ढका कूड़ा
Mon, 01 May 2023 10:40 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Mon, 01 May 2023 10:40 PM IST
विज्ञापन
गरुड़ केे गोलू मार्केट में डंप कूड़े के रिसाव को रोकने के लिए कूड़े के ढेर पर डाली गई पन्नी। संवा
गरुड़ (बागेश्वर)। गोलू मार्केट के पास गरुड़ गंगा में हो रहे कूड़े के रिसाव को रोकने के लिए नगर पंचायत आज तक स्थायी समाधान नहीं कर पाई है। कूड़े का रिसाव को रोकने केे लिए नगर पंचायत ने कूड़े को पन्नी ढक दिया है।
नगर पंचायत गरुड़ के लोग सालों से स्थायी कूड़ा संग्रह केंद्र बनाने की मांग कर रहे हैं। उच्च न्यायालय ने भी जिला प्रशासन बागेश्वर और नगर पंचायत गरुड़ से कूड़ा संग्रह केंद्र का निर्माण शीघ्र करने के संबंध में कह दिया है। नगर पंचायत वर्तमान में गोलू मार्केट के पास हर रोज कूड़ा गिरा रही है। गोलू मार्केट के पास डंप हुआ कूड़ा हर रोज गरुड़ गंगा में रिस रहा है। जिससे नदी प्रदूषित हो रही है।