{"_id":"63406f8cde614f5b0f0a8f72","slug":"multipurpose-camp-scheduled-for-11th-ranikhet-news-hld478265487","type":"story","status":"publish","title_hn":"वृहद बहुद्देशीय शिविर में समस्याओं का निराकरण कराएंगे पूर्व सैनिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वृहद बहुद्देशीय शिविर में समस्याओं का निराकरण कराएंगे पूर्व सैनिक
विज्ञापन
बग्वालीपोखर के लीग भवन में हुई पूर्व सैनिकों की बैठक। संवाद
- फोटो : RANIKHET
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। पूर्व सैनिक लीग बिंता, गगास, कुवांली, बग्वालीपोखर की बैठक में कई समस्याओं पर चर्चा हुई। वक्ताओं ने कहा कि 11 अक्तूबर को शहीद कुंदन सिंह भंडारी जीआईसी बग्वालीपोखर में बहुउद्देशीय जागरूकता शिविर लगेगा। कहा कि शहीद चंदन सिंह भंडारी की प्रतिमा और स्मारक बनाने को लेकर केंद्र की तरफ से सार्थक कार्रवाई का भी आश्वासन मिला है।
लीग अध्यक्ष कुंवर सिंह नेगी की अध्यक्षता में हुई बैठक में नए सीडीएस ले. जनरल अनिल चौहान की नियुक्ति पर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई। कहा कि जिन लोगों की स्पर्श एप में पेंशन नहीं आ रही है, वे लोग स्वयं आवेदन नहीं भरेंगे। सेंट्रल डिफेंस अकाउंट बैंक (सीडीए) उनसे व्यक्तिगत जानकारी हासिल करेगा। इसके लिए सभी को स्पर्श एप डाउनलोड करना अनिवार्य है।
जीवन प्रमाण पत्र के लिए एसबीआई, पीएनबी, एचडीएफसी, बैंक आफ बड़ौदा, सीएससी के माध्यम से भी आवेदन किए जा सकते हैं। तय हुआ कि लीग भवन के रखरखाव के लिए स्वेच्छा से धनराशि दी जाएगी।
विज्ञापन
वक्ताओं ने कहा कि जिन पूर्व सैनिकों वीर नारियों के बच्चे पहली से लेकर 12वीं कक्षा में पढ़ रहे हैं। केंद्रीय सैनिक बोर्ड से वह सालाना क्लेम कर सकते हैं। मौजूद लोगों को स्पर्श एप की जानकारी दी गई। तय हुआ कि अगले महीने से लीग की बैठक सुबह 11 बजे से होगी। वहां पर उपाध्यक्ष भूपाल सिंह भरड़ा, कैप्टन बहादुर सिंह भंडारी, कै. मोहन सिंह, कै. सुरेंद्र सिंह, कै. दौलत सिंह, जीवन सिंह परिहार, हरी सिंह भंडारी, भागुली देवी, गोविंदी देवी आदि थे। संचालन प्रचार सचिव पूर्व सूबेदार ललित मोहन सिंह नेगी ने किया।
स्पर्श पोर्टल के बारे में बताया
अल्मोड़ा।अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद की मासिक बैठक धारानौला स्थित कार्यालय में हुई। बैठक में पूर्व सैनिकों और वीरांगनाओं को स्पर्श पोर्टल के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। सदस्यों ने नगर की समस्याओं के बारे में चर्चा कर शीघ्र निस्तारण की मांग की।
शुक्रवार को हुई बैठक में सेवानिवृत्त कैप्टन केडी पांडे ने ग्रामीण क्षेत्रों के शिक्षित लोगों से पूर्व सैनिकों और वीरांगनाओं को जानकारी और जागरूक करने की बात कही। नगर की समस्याओं के बारे में बताते हुए वक्ताओं ने कहा कि सुबह के समय बाजार में मजदूरों की भीड़ जमा रहती है, जिस कारण स्कूली छात्र-छात्राओं और महिलाओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जिसका शीघ्र निस्तारण होना चाहिए।
कहा की धारानौला से करबला क्षेत्र तक एक भी सामुदायिक शौचालय नहीं बना है, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने इन क्षेत्रों में शौचालय बनवाने की मांग की। वक्ताओं ने कहा की सरकार ने बिजली के दामों में बढ़ोतरी तो कर दी है लेकिन रोजाना चार से पांच घंटा बिजली नहीं रहती और हमेशा वोल्टेज की समस्या बनी रहती है।
पूर्व सैनिकों ने शीघ्र इन समस्याओं के निराकरण करने की मांग की। बैठक की अध्यक्षता आनंद सिंह बोरा ने की। वहां पर परिषद के संरक्षक पीजी गोस्वामी, उप संरक्षक मोहन चंद्र जोशी, केशव दत्त, हरीश सिंह बिष्ट, सुरेंद्र लाल टम्टा, रघुवीर सिंह सांगा समेत अनेक पूर्व सैनिक मौजूद थे।