फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   mudred case

नरेंद्र हत्याकांड में दो को उम्रकैद

Thu, 21 Apr 2016 10:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा। Updated Thu, 21 Apr 2016 10:53 PM IST
विज्ञापन

 सत्र न्यायाधीश डॉ. ज्ञानेंद्र कुमार शर्मा ने 14 अगस्त 2015 को रानीखेत तहसील के अंतर्गत पांडेकोटा गांव में नरेंद्र सिंह की हत्या और उसकी मां को गंभीर रूप से घायल करने के मामले में दो लोगों को उम्र कैद की सजा सुनाई है। इसके अलावा, दोषियों पर 10-10 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। 

विज्ञापन


14 अगस्त 2015 को पांडेकोटा निवासी नरेंद्र सिंह की हत्या हो गई और हत्यारों ने उसकी मां पुष्पा देवी को भी गंभीर रूप से घायल कर दिया था। बाद में अस्पताल में होश में आने पर पुष्पा देवी ने प्रकाश चंद्र उर्फ चारू पांडे निवासी पांडेकोटा को मुख्य आरोपी के रूप में नामजद किया था। इस घटना की रिपोर्ट पटवारी क्षेत्र जैना में कराई गई थी और बाद में इस मामले को रेगुलर पुलिस रानीखेत को सौंप दिया गया। पुलिस ने कुछ दिनों की मशक्कत के बाद आरोपी प्रकाश चंद्र उर्फ चारू पांडे निवासी ग्राम पांडेकोटा तहसील रानीखेत और अनिल यादव निवासी मदना टोले ठोकरा, थाना अधराठठी जिला मधुबनी बिहार को गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन


इस मामले की सुनवाई सत्र न्यायाधीश डॉ. ज्ञानेंद्र कुमार शर्मा की अदालत में हुई। अभियोजन पक्ष की ओर से जिला शासकीय अधिवक्ता फौजदारी जीसी फुलारा ने न्यायालय में 12 गवाह पेश किए। दोनों पक्षों की लंबी बहस सुनने के बाद सत्र न्यायाधीश डॉ. शर्मा ने दोनों आरोपियों को धारा 302,307 और 120 बी के तहत दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। इसके अलावा दोनों आरोपियों पर 10-10 हजार रुपये जुर्माना भी लगाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed