{"_id":"ccc265bc97679e1c1f011ee5b5b91418","slug":"mountain-routes-brake-roadways-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पर्वतीय रूटों पर रोडवेज का ब्रेक ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पर्वतीय रूटों पर रोडवेज का ब्रेक
ब्यूरो/ अमर उजाला, अल्मोड़ा
Updated Wed, 04 Mar 2015 11:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
उत्तराखंड परिवहन निगम की जिला मुख्यालय से पर्वतीय रूटों पर संचालित होने वाली कई बस सेवाएं लंबे समय से बंद पड़ी हैं। इनमें कई रूटों पर केमू की बसें भी नहीं चलतीं। जिससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोग जीप, टैक्सियों में महंगे किराए पर यात्रा करने को मजबूर हैं।
उत्तराखंड राज्य बनने के बाद भी रोडवेज में बसों की कमी दूर नहीं हो सकी। जिला मुख्यालय स्थित रोडवेज डिपो के पास 38 बसों का ही बेड़ा है। पर्याप्त बसें न होने के कारण रानीखेत-नैनीताल, शीतलाखेत-नैनीताल, रानीखेत-अल्मोड़ा, अल्मोड़ा-रानीखेत, मासी-नैनीताल, मासी-अल्मोड़ा, देवाल- बरेली, बागेश्वर-बरेली-रानीखेत, अल्मोड़ा-पिथौरागढ़, पिथौरागढ़-गनाई रूटों पर कई सालों से बसों का संचालन ठप है। जिले के दूरस्थ कस्बों को भी बसें नहीं चल रही हैं। जिससे निगम को घाटा हो रहा है। सेमी डीलक्स बसें देहरादून रूट पर संचालित की जा रही हैं।
विज्ञापन
इधर, यात्रियों को मजबूरन अधिक किराए पर जीपों, टैक्सियों में यात्रा करनी पड़ रही है। कभी जीप, टैक्सी आदि भी न मिलने पर यात्रियों को घंटों इंतजार करना पड़ता है। ऐसे में टैक्सी चालक मनमाना किराया वसूलते हैं।
विज्ञापन
उत्तराखंड परिवहन निगम अल्मोड़ा डिपो के महाप्रबंधक क्रांति सिंह कहते हैं कि डिपो में बसों की कमी है। यहां सिर्फ 38 बसें हैं। यदि अल्मोड़ा डिपो को 25 और बसें मिल जाएं तो व्यवस्था सुधर सकती है। बसों की कमी से ही पर्वतीय रूटों पर संचालन बंद है।