अल्मोड़ा। उत्तराखंड पुलिस वाइव्स वेलफेयर एसोसिएशन की पहल पर जिले में पुलिस परिवार की महिलाओं और बच्चों को तनावमुक्त रखने के लिए गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस मौके पर बीते दिनों हुई विभिन्न प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत भी किया गया। प्रतिभागियों को जन्माष्टमी और अन्य कार्यक्रमों में भी हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया गया।
उपवा की पहल पर जिले में पुलिस परिवार की महिलाओं और बच्चों को तनाव से दूर रखने के लिए योगा, जुंबा डांस, पेंटिंग, रचनात्मक गतिविधियां, खेलकूद आदि का आयोजन किया जा रहा है। जिलाध्यक्ष हेमा बिष्ट की ओर से आयोजित कार्यक्रम में खेलों की महत्ता के बारे में चर्चा की। इसके बाद पूर्व में बच्चों की ओर से रक्षाबंधन और स्वतंत्रता दिवस पर बनाई गई राखियों और पेंटिंगों को जमा करवाया। बच्चों ओर महिलाओं ने कलाओं को प्रदर्शित किया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष हेमा और पुलिस उपाधीक्षक प्रशिक्षु निहारिका सेमवाल ने प्रतिभागियों के प्रतिभा की सराहना की। उन्हें पुरस्कार वितरित किए गए। कार्यक्रम प्रतिसार निरीक्षक जीतेंद्र पाठक की देखरेख में हुआ।