{"_id":"6302760e12860c066e51b697","slug":"more-than-700-run-for-agniveer-ranikhet-news-hld4730652105","type":"story","status":"publish","title_hn":"टेक्निकल, क्लर्क और एसकेटी पदों के लिए दौड़े 706 युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टेक्निकल, क्लर्क और एसकेटी पदों के लिए दौड़े 706 युवक
विज्ञापन
रंगोली हाल में भर्ती के लिए युवाओं को प्रशिक्षण देते उनके प्रशिक्षक। संवाद
- फोटो : RANIKHET
रानीखेत (अल्मोड़ा)। सेना की अग्निवीर भर्ती रैली के तहत दूसरे दिन कुमाऊं के चार जिलों से जुड़े तहसीलों के युवाओं की अग्निवीर तकनीकी, क्लर्क और स्टोरकीपर पदों की भर्ती के लिए दौड़ हुई। रविवार तड़के युवक सोमनाथ मैदान में एकत्रित हो गए थे। विभिन्न पदों के लिए 1354 युवाओं ने पंजीकरण कराया जिसमें से 706 युवाओं ने दौड़ लगाई।
एआरओ अल्मोड़ा के तहत कुमाऊं के अल्मोड़ा, बागेश्वर, नैनीताल और ऊधम सिंह नगर के कुल 30,684 उम्मीदवारों ने अग्निवीर सोल्जर जनरल ड्यूटी, टेक्निकल, क्लर्क/एसकेटी, ट्रेड्समैन की विभिन्न श्रेणियों के तहत पंजीकरण कराया है। दूसरे दिन सोमनाथ मैदान में टेक्निकल, क्लर्क और एसकेटी पदों के लिए भर्ती का आयोजन हुआ। 1354 युवाओं के पंजीकरण के सापेक्ष 706 युवकों ने दौड़ लगाई। सैन्य अधिकारियों ने बताया कि रैली के आयोजन के लिए नागरिक प्रशासन पूरा सहयोग कर रहा है।
अग्निवीर बनने के लिए जोश से लबरेज हैं युवा
रानीखेत। अग्निवीर बनने के लिए उत्तराखंड के युवाओं में जोश और उत्साह है। यहां रंगोली बारात घर में युवा भर्ती की तैयारियों को और बेहतर करते नजर आए। प्रशिक्षक उन्हें तमाम तरह के टिप्स दे रहे थे। इस दौरान युवाओं ने भारत माता की जय के नारे भी लगाए। कहा कि चार साल हैं तो क्या हुआ। देश सेवा का मौका तो उन्हें मिल ही रहा है। इसके बाद अन्य सेक्टरों में भी नौकरी के दरवाजे खुले हुए हैं।
विज्ञापन
तहसीलवार भर्ती होने से भीड़ रही कम
रानीखेत। तहसीलवार भर्ती होने के कारण इस बार प्रशासन और पुलिस को भी सहूलियत हो रही है। दूसरी तरफ प्रशासन ने भर्ती में पहुंचने वाले युवाओं के लिए विशेष इंतजाम किए हुए हैं। 100 रुपये में युवाओं को खाने और रहने की सुविधा उपलब्ध हो रही है।

भर्ती में दौड़ के लिए बारी का इंतजार करते युवक। संवाद- फोटो : RANIKHET