फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   More Holes in Dhaulchcheena Road

सीमांत जिले को जोड़ने वाली बदहाल डगर पर मुश्किल हुआ सफर

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 23 Feb 2022 12:11 AM IST
विज्ञापन
More Holes in Dhaulchcheena Road
धौलछीना सड़क मार्ग पर बना गड्ढा - फोटो : ALMORA
धौलछीना (अल्मोड़ा)। अल्मोड़ा-सेराघाट सड़क पर बने गड्ढे हादसों को दावत दे रहे हैं। सड़क पर पानी निकासी की कोई व्यवस्था न होने से डामर उखड़ गया है, इससे सड़क गड्ढों में तब्दील हो गई है। धौलछीना बाजार में ही वृद्ध जागेश्वर को जोड़ने वाली सड़क भी गड्ढों के कारण जाम और हादसों का कारण बनी है। धौलछीना बाजार की समस्या हल न होने पर व्यापार मंडल ने आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

विभाग की लापरवाही के कारण बाजार में सालों से बंद और टूटे पड़े कलमठ को खुलवाने और नवनिर्माण कराने की कोई व्यवस्था नहीं की गई है। कलमठ में कचड़ा भरने से पानी की निकासी नहीं हो पा रही है। इस समस्या को लेकर ग्रामीण कई बार लोनिवि के अधिकारियों से भी मिल चुके हैं। बाजार के पास बिनसर की ओर जाने वाली सड़क की मिट्टी भी ब्रेस्टवाल न होने से मुख्य सड़क पर बहने लगी है। तीन माह पूर्व आपदा में सड़क की स्थिति और खराब हो गई थी। आपदा गुजरने के बाद अब भी सड़क की स्थिति नहीं सुधरी।
विज्ञापन

धौलछीना-सेराघाट में गड्ढों के कारण कई स्थानों पर वाहनों के पलटने का खतरा बना है। सड़कों के किनारे बनी दीवारें टूटने से भी हादसों का खतरा बना है। कसना बैंड के पास करीब 100 मीटर सड़क में डामर उखड़ गया है। कलमठ खोलने के लिए विभाग के पास जेसीबी उपलब्ध है लेकिन सड़क खोलने का काम नहीं किया जाता। कई स्थानों पर श्रमिकों की कमी भी बनी है। बारिश के बाद जब सड़कों का डामर उखड़ता है तो विभाग गड्ढों में मिट्टी भरकर काम चला लेता है। कोई नेता अगर इस मार्ग से गुजरता है तो सड़क की स्थिति कुछ दिन तक ठीक हो जाती है। फिर हालात वहीं हो जाते हैं। सड़कें खराब होने के कारण जहां स्थानीय लोगों को परेशानी होती है, वहीं क्षेत्र का पर्यटन भी प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्या कहते हैं लोग
लंबे समय से सड़क खराब है। अधिकारियों को भी समस्या बता चुके हैं। जागेश्वर वाली सड़क में पानी निकासी की व्यवस्था होने तक बाजार में कीचड़ और धूल की समस्या से छुटकारा नहीं मिल सकता। - प्रताप सिंह जीना, व्यापार मंडल कोषाध्यक्ष, धौलछीना।

धौलछीना के प्रवेश द्वार पर गड्ढों में सड़क है। कलमठ बनाने की मांग लंबे समय से चल रही है। धूल लोगों की घरों की छत तक पहुंचती है। विभाग की इस लापरवाही पर विभाग को ठोस कार्रवाई करनी चाहिए। - प्रकाश वर्मा, व्यापार मंडल उपाध्यक्ष, धौलछीना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed