{"_id":"6615851cf71db7e6cc08b1b3","slug":"monkeys-destroy-electricity-post-office-work-halted-almora-news-c-232-1-alm1002-110508-2024-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: बंदरों ने उड़ाई बिजली, डाकघर में कामकाज ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: बंदरों ने उड़ाई बिजली, डाकघर में कामकाज ठप
Tue, 09 Apr 2024 11:42 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Tue, 09 Apr 2024 11:42 PM IST
विज्ञापन
प्रधान डाकघर में काउंटर के बाहर खंडे होकर बिजली आने का इंतजार करते लोग। संवाद
अल्मोड़ा। बंदरों के बिजली के तारों पर झूलने से शॉर्ट सर्किट हो गया और प्रधान डाकघर की बिजली गुल हो गई। बिजली आपूर्ति बाधित होने से कामकाज भी ठप हो गया। इससे लोग परेशान रहे। आधार बनाने से लेकर लेनदेन का कार्य भी बंद रहा। घंटों इंतजार के बाद भी बिजली आपूर्ति सुचारू न होने से कई उपभोक्ताओं को बैरंग लौटना पड़ा।
डाकघर में हवालबाग, बाड़ेछीना, चितई, लोधिया समेत आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में उपभोक्ता लेनदेन और आधार कार्ड बनाने तथा इसमें संशोधन के लिए पहुंचे। कई लोग बिजली के इंतजार में डाकघर में डटे रहे तो कई लोगों को मायूस होकर घर लौटना पड़ा। डाक विभाग ने किसी तरह लंबे समय से खराब जनरेटर को ठीक कर बिजली आपूर्ति सुचारू की। दो घंटे बाद जनरेटर से बिजली आपूर्ति होने पर कामकाज शुरू हो सका। संवाद
-- -- -- -- -- -- -- -- -
लंबे समय से खराब जनरेटर की नहीं ली सुध
अल्मोड़ा। प्रधान डाकघर से 59 हजार से अधिक उपभोक्ता जुड़े हैं। हर रोज यहां चार हजार से अधिक लोग लेनदेन सहित अन्य काम के लिए पहुंचते हैं। डाकघर में बिजली गुल होने पर आपूर्ति सुचारू करने के लिए लाखों रुपये से जनरेटर स्थापित किया है। लंबे समय से खराबी के चलते यह शोपीस बना था, इसकी विभाग ने सुध नहीं ली। बिजली गुल होने पर विभाग को इसकी याद आई और इसकी खराबी दूर हो सकी।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -
चुनावी सीजन में डाकघर में नहीं हो सकी बिजली आपूर्ति बहाल
अल्मोड़ा। बिजली तारों में शॉर्ट सर्किट की सूचना डाक विभाग ने यूपीसीएल को दी, लेकिन उसने हाथ खड़े कर दिए। ऐसा इसलिए कि एसएसजे परिसर में मतदान कर्मियों का प्रशिक्षण चल रहा है और यहां हर समय बिजली आपूर्ति सुचारू करने के निर्देश जारी हैं। डाकघर को जोड़ने वाली बिजली लाइन ठीक करने के लिए यूपीसीएल को शट डाउन लेना पड़ता, इससे पास में ही एसएसजे परिसर की भी बिजली गुल हो जाती। ऐसे में यूपीसीएल ने शट डाउन लेकर डाकघर की बिजली बहाल करने से हाथ पीछे खींच लिए।
कोट
बंदरों के झूलने से बिजली के तारों में शॉर्ट सर्किट हो गया, इससे डाकघर की बिजली आपूर्ति बाधित रही। जनरेटर की खराबी को दूर कर बिजली आपूर्ति सुचारू की गई। यूपीसीएल से शिकायत के बाद भी राहत नहीं मिल सकी। -आरके बिनवाल, डाक अधीक्षक, प्रधान डाकघर, अल्मोड़ा।
कोट
एसएसजे परिसर में लोकसभा चुनाव के लिए मतदान कर्मियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। ऐसे में डाकघर की बिजली आपूर्ति बहाल करने के लिए शट डाउन नहीं लिया जा सकता था। -मनोरंजन वर्मा, जेई, यूपीसीएल, अल्मोड़ा।
..............
बागेश्वर में शाम को बिजली रही गुल
बागेश्वर। मंगलवार की शाम को बागेश्वर में बिजली गुल रही। करीब पांच जिलेभर में बिजली गुल हो गई। यूपीसीएल कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार ग्रिड फेल होने से यह दिक्कत आई। बिजली न होने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। शाम 6:17 बजे बिजली बहाल हुई। दो मिनट बाद फिर बिजली गुल हो गई। देर शाम बिजली बहाल हुई। संवाद