फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Mohit in twelfth and Swarnima did the top in the tenth

बारहवीं में मोहित और दसवीं में स्वर्णिमा ने किया जिला टॉप

Mon, 29 May 2017 11:06 PM IST
अल्मोड़ा,अमर उजाला ब्यूरो
अल्मोड़ा,अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 29 May 2017 11:06 PM IST
विज्ञापन
 Mohit in twelfth and Swarnima did the top in the tenth
मोहित तिवारी। - फोटो : अमर उजाला

आईसीएसई बोर्ड की इंटरमीडिएट की परीक्षा में कूर्मांचल एकेडमी अल्मोड़ा के मोहित तिवारी ने 95 फीसदी अंक पाकर जिला टॉप किया है, जबकि दसवीं में अशोका हॉल गर्ल्स रेजीडेंसियल स्कूल मजखाली की छात्रा स्वर्णिमा कर्नवाल ने 94.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में टॉप पर रहीं।

विज्ञापन


इंटरमीडिएट में परीक्षा में कूर्मांचल एकेडमी के मोहित तिवारी ने 95 फीसदी अंक पाकर जिला और अल्मोड़ा नगर टॉप किया है, जबकि मृदुल कांडपाल 94.5 फीसदी, प्रथम पांडे 91 फीसदी, मोहित गुप्ता 90.5 फीसदी अंक पाकर क्रमश: दूसरे, तीसरे और चौथे स्थान पर रहे। हाईस्कूल परीक्षा में स्तुति उपाध्याय 94.2 फीसदी, कार्तिके पांडे और राशि पंत 93.8 फीसदी, श्लोक बिष्ट 93.6 फीसदी, राशि पांडे ने 93 फीसदी प्राप्त कर  क्रमश: प्रथम, द्वितीय, तृतीय और चतुर्थ स्थान पर रहे। परीक्षाफल घोषित होने के बाद अव्वल रहे छात्र-छात्राएं कूर्मांचल एकेडमी पहुंचे। शिक्षकों ने मिष्ठान वितरण कर छात्र-छात्राओं की उपलिब्ध को सराहा। इस अवसर पर स्कूल के निदेशक मोहित बिष्ट, प्रधानाचार्य केके पंत, सीनियर कोआर्डिनेटर विनोद भट्ट, अरुण माक्र्स, मधुलिका, मनीष साह, कमलेश जोशी, महेश जोशी, गोपाल बिष्ट, पीसी पांडे आदि ने छात्र-छात्राओं को सफलता पर बधाई दी है। 
विज्ञापन


उधर अशोका हाल गर्ल्स रेजीडेंसियल स्कूल मजखाली की छात्राओं का भी शानदार प्रदर्शन रहा। हाईस्कूल में 94.6 प्रतिशत अंक लेकर स्वर्णिमा कर्नवाल ने जिला टॉप किया है। बारहवीं में विज्ञान वर्ग की छात्रा कोकिल बिष्ट और निकिता अग्रवाल ने 91.5 फीसदी अंक प्राप्त किए हैं। छात्राओं के शानदार प्रदर्शन पर अशोक हॉल ग्रुप आफ स्कूल की वाइज प्रेजीडेंट शरत प्रिया पटजोशी और प्रधानाचार्या अजंता कर ने छात्राओं को शुभकामनाएं दी हैं। विद्यालय मे इस साल बारहवीं की परीक्षा में 26  छात्राओं ने परीक्षा दी थी जिसमें सभी छात्राओं ने प्रथम श्रेणी में स्थान प्राप्त किया । विज्ञान वर्ग में कोकिल बिष्ट और निकिता अग्रवाल 91.5 फीसदी अंक प्राप्त कर प्रथम, 87 फीसदी अंकों के साथ श्री अग्रवाल ने द्वितीय, 91.5 फीसदी अंकों के साथ कला वर्ग में तनिष्का सिंह पहले, 90.7 फीसदी अंकों के साथ शुभांगी आनंद द्वितीय स्थान पर रही। वाणिज्य वर्ग में आकांक्षा छापड़िया ने 89.5 फीसदी अंकों के साथ प्रथम, 89 फीसदी अंकों के साथ दिव्यांशी दूसरे स्थान पर रही। दसवीं की परीक्षा में 94.6 फीसदी अंक प्राप्त कर विज्ञान वर्ग की स्वर्णिमा कर्नवाल ने विद्यालय टॉप किया है। दसवीं के परिणाम भी शत-प्रतिशत रहे हैं।  इस वर्ष 22 छात्राओं ने परीक्षा दी। 89.6 प्रतिशत अंकों के साथ श्रावणी दूसरे स्थान पर रहीं। वाणिज्य वर्ग में 88.4 फीसदी अंकों के साथ रिया रानी पहले, 88 फीसदी अंक लेकर वंशिका अग्रवाल दूसरे स्थान पर रहीं।                  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed