फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Moharram in Almora

कोरोना के चलते मोहर्रम सादगी के साथ मनाया, नहीं निकला जुलूस

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 30 Aug 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
Moharram in Almora
मोहर्रम पर अल्मोड़ा में बनाए गए ताजिए। - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। कोरोना महामारी के बीच रविवार को शहर में मोहर्रम सादगी के साथ मनाया गया। ताजिया कमेटी के आह्वान पर शहर में ताजिया का जुलूस नहीं निकला और अखाड़ाबाजी नहीं हुई। इमामबाड़ों में ही जियारत की गई। कुरान ख्वानी के बाद लोगों को लंगर तकसीम किया गया।
विज्ञापन

इमाम हुसैन की शहादत में मनाए जाने वाला मोहर्रम पर्व कोरोना के चलते इस बार सादगी के साथ मनाया गया। मोहर्रम पर सुबह कुरान ख्वानी हुई। नात ख्वानी के बाद फातिहा हुई। फातिहा में इस्तमाइ दुआ की गई। इसके बाद लोगों के घरों के लिए लंगर तस्कीम किया गया। मोहर्रम में हर साल बड़ी नमाज होती थी। इसके बाद लंगर चलता था। इस बार कोरोना के चलते जुलूस भी नहीं निकाला गया। अधिक भीड़ न हो, इसके लिए अखाड़े का भी आयोजन नहीं हुआ। सादगी के साथ अभी इमामबाड़ा में ताजिए रखे गए। वही जियारत भी की गई। इसके बाद ताजियों को कर्बला ले जाया गया। जहां उन्हें हर साल की तरह देर रात दफना दिया गया। इस मौके पर मुमताज कश्मीरी, फहीम अहमद, यूसुफ तिवारी, सफदर अंसारी, हाजी नूर खान, जिया खान, एन अली, इसरार अहमद, नासिर हुसैन आदि थे।
विज्ञापन

कोरोना के चलते चार फुट ऊंचे ही बने ताजिए
अल्मोड़ा। नगर में इस बार नियाज गंज, लाला बाजार, कचहरी बाजार, थाना बाजार, भ्यारखोला कुल पांच स्थानों में ताजिया बनाएं गए। पिछले साल मोहर्रम पर करीब 12 फुट ऊंचे ताजिए बनाए गए थे। कोरोना महामारी को देखते हुए इस बार चार से आठ फुट ऊंचे ही ताजिए बनाए गए हैं। हालांकि ताजियों की कलात्मकता में कोई कमी नहीं आई है। प्रशासन की ओर से एक ताजिए के साथ 25 लोगों के साथ चलने की अनुमति दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed