फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Modern lab will be built in the district hospital with Rs 67 lakhs

Almora News: जिला अस्पताल में 67 लाख रुपये से बनेगी आधुनिक लैब

Mon, 15 Apr 2024 11:56 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Mon, 15 Apr 2024 11:56 PM IST
विज्ञापन
Modern lab will be built in the district hospital with Rs 67 lakhs
अल्मोड़ा। जिले के लोगों को अब जांच के लिए हायर सेंटर की दौड़ नहीं लगानी होगी। जिला अस्पताल में 67 लाख रुपये से आधुनिक लैब अस्तित्व में आएगी। लैब में आधुनिक मशीनरी होगी।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में लगातार स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार हो रहा है। पूर्व में यहां आधुनिक ओटी का निर्माण किया गया था। अब यहां जल्द ही आधुनिक लैब स्थापित होगी, इसकी मंजूरी मिल गई है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के मुताबिक लैब में हर तरह की जांच होगी। अब तक यहां सिर्फ 40 तरह की जांच होने से मरीजों को अन्य जांचों के लिए हायर सेंटर की दौड़ लगानी पड़ रही थी। संवाद
विज्ञापन

लैब में एसी नहीं होने से दिक्कत
अल्मोड़ा। जिला अस्पताल में अब तक संचालित लैब में एसी स्थापित नहीं हो सका है। एसी न होने से गर्मी और कड़ाके की ठंड में तकनीशियनों के लिए सैंपल सुरक्षित रखना चुनौती बना है। हालात यह हैं कि जाड़ों में हीटर के जरिए लैब का तापमान संतुलित कर सैंपल सुरक्षित रखने की जद्दोजहद करनी पड़ रही है। आधुनिक लैब के अस्तित्व में आने से इस गंभीर समस्या का समाधान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------------------
Iजिला अस्पताल में आधुनिक लैब बनेगी, इसके लिए बजट मंजूर हो गया है। निर्माण कार्य भी शुरू हो चुका है। मरीजों को इसका लाभ मिलेगा। - डॉ. आरसी पंत, सीएमओ, अल्मोड़ा। I

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article