फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Mock drill.

आपदा की घटनाओं से दहशत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 29 Jul 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Mock drill.
आपदा की तीन घटनाओं से मची खलबली
विज्ञापन

टीमों ने सूचनाओं पर राहत बचाव कार्य शुरू किया
प्रशासन ने मॉक ड्रिल कर तैयारियों को परखा
संवाद न्यूज एजेंसी
अल्मोड़ा। रघुनाथ सिटी शॉपिंग मॉल की दूसरी मंजिल क्षतिग्रस्त हो गई जिसमें 10 से 15 लोग फंस गए। दूसरी घटना में सिमकनी क्षेत्र में भवन घिरने से उसके भीतर लोगों के फंसे होने की सूचना मिली। तीसरी घटना में दीवार गिरने से स्कूली बच्चों के फंसे होने जानकारी आई। इन सभी घटनाओं में प्रशासन और अन्य टीमों ने राहत बचाव कार्य शुरू किया। हालांकि इन घटनाओं में आठ व्यक्ति घायल हो गए, जबकि एक की मौत हो गई। घबराइए मत, दरअसल शुक्रवार सुबह प्रशासन की मॉक ड्रिल में इस तरह का नजारा देखने को मिला।
आपदा से निपटने और त्वरित राहत, बचाव कार्य के लिए जिलाधिकारी वंदना सिंह के निर्देश पर आईआरएस, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ की टीमों ने विभिन्न स्थानों पर संयुक्त रूप से मॉक ड्रिल की गई। जिला आपदा कंट्रोल रूम को सुबह 7:30 बजे सूचना मिली की भूकंप के झटकों से रघुनाथ सिटी शॉपिंग मॉल की दूसरी मंजिल क्षतिग्रस्त हो गई है जिसमे 10 से 15 लोगों के फंसे होने की संभावना है। सूचना मिलते ही जिलाधिकारी वंदना सिंह ने जिला आपदा कंट्रोल रूम पहुंचकर घटना के संबंध में जानकारी ली। आपदा के लिए गठित जिला स्तरीय आईआरएस, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ की टीमों को राहत और बचाव के लिए घटनास्थल रवाना करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी वंदना सिंह और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रदीप कुमार राय भी घटनास्थल पर पहुंच गए।
विज्ञापन

वहीं, कॉलर उमेश ने आपदा कंट्रोल रूम को सूचना दी कि शुक्रवार को अत्यधिक बारिश से राजकीय इंटर कॉलेज अल्मोड़ा की सुरक्षा दीवार क्षतिग्रस्त हो गई है। जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र कर ओर से स्टेजिंग एरिया को राजकीय इंटर कॉलेज अल्मोड़ा की सुरक्षा दीवार क्षतिग्रस्त होने की सूचना दी गई। राहत और बचाव कार्य के लिए जिलाधिकारी ने आईआरएस, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ की टीमों को रवाना किया। स्टेजिंग एरिया में पहुंचने पर टास्क टीम ने बताया कि दीवार गिरने से कुछ मजदूरों के दबे होने और कुछ स्कूली बच्चों के फंसे होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीसरी घटना में सिमकनी क्षेत्र में कुछ घरों के गिरने से कई लोगों के फंसे होने की सूचना मिली। डीएम और एसएसपी घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने राहत और बचाव कार्य में तेजी से कार्य करने के निर्देश दिए। राहत, बचाव टीमों ने घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद तुरंत पुलिस लाइन में बने स्टेजिंग एरिया के अस्थायी अस्पताल में इलाज के लिए भेजा।
स्टेजिंग एरिया में बने कमांडिंग केंद्र से सूचना मिली कि तीनों घटनाओं में आठ व्यक्ति घायल और एक व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई। पशुओं के घायल होने की बात सामने आई। पशु चिकित्सा विभाग ने घायल पशुओं का उपचार किया। इसके बाद डीएम ने संबंधित अधिकारियों, कर्मचारियों के साथ बैठक कर मॉक ड्रिल में रहीं कमियों को दूर करने के निर्देश दिए। यहां अपर जिलाधिकारी सीएस मर्तोलिया, उपजिलाधिकारी गोपाल सिंह चौहान, मेजर निर्णय नाथ, सीओ विमल प्रसाद सहित अन्य कार्मिक मौजूद थे।

जिला आपदा की दृष्टि से संवेदनशील : डीएम
अल्मोड़ा। जिलाधिकारी वंदना सिंह ने कहा कि जिला आपदा की दृष्टि से संवेदनशील है जिसमें आए दिन घटनाएं होती रहती हैं। मॉक ड्रिल का उद्देश्य आपदा की स्थिति में त्वरित राहत और बचाव कार्य के दौरान आने वाली दिक्कतों को दूर किया जा सके। कहा कि इस तरह के अभ्यास से हमारे पास उपलब्ध संसाधनों का भी ठीक ढंग से परीक्षण हो पाता है।
फोटो- 29एएलएम23पी से26
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed