फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   MLA Tiwari is angry due to non-resolution of Quarab problem

Almora News: क्वारब की समस्या का समाधान न होने से विधायक तिवारी नाराज

Wed, 14 May 2025 11:56 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Wed, 14 May 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
MLA Tiwari is angry due to non-resolution of Quarab problem
अल्मोड़ा में प्रेसवार्ता करते विधायक मनोज तिवारी। - फोटो : samvad
अल्मोड़ा। विधायक मनोज तिवारी ने अल्मोड़ा-हल्द्वानी राष्ट्रीय राजमार्ग में क्वारब पर भूस्खलन का स्थायी समाधान न होने पर नाराजगी जताई। उन्होंने जन हित के दृष्टिगत इस मामले में 22 मई को जिलाधिकारी कार्यालय का घेराव करने का ऐलान किया।
विज्ञापन


विधायक तिवारी ने बुधवार को कांग्रेस कार्यालय में प्रेसवार्ता की। उन्होंने कहा कि अल्मोड़ा-हल्द्वानी एनएच 109 क्वारब के पास करीब एक साल से खराब है। समय-समय भूस्खलन से पहाड़ी दरक रही है। एनएच अल्मोड़ा, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों की लाइफ लाइन है। आए दिन भूस्खलन से मार्ग बाधित हो रहा है। इससे होटल और पर्यटन कारोबार काफी प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन

सरकार और अधिकारी प्रभावित स्थल के स्थाई समाधान को लेकर बड़े दावे करते रहे, लेकिन आज तक स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ है। सड़क खराब होने से माल वाहक वाहनों, यात्रियों और पर्वतीय क्षेत्र से उपचार के लिए मैदानी क्षेत्र के हायर सेंटर को रेफर किए जाने वाले बीमारों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के सांसद अजय टम्टा केंद्र सरकार में सड़क विभाग के ही मंत्री हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई बार क्षेत्र का दौरा कर समस्या के जल्द स्थाई समाधान का आश्वासन भी दे चुके हैं, बावजूद इसके स्थिति बदहाल है जो गंभीर चिंताजनक। उन्होंने बताया कि इस मामले में 22 मई को जिलाधिकारी कार्यालय में घेराव कर प्रदर्शन किया जाएगा। वहां पार्टी जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज, राधा बिष्ट, प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष सुशील शाह, महामंत्री भैरव गोस्वामी आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed