फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   MLA review meeting

सड़कों के निर्माण में तेजी लाने के दिए निर्देश

Sun, 16 Apr 2017 10:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, भिकियासैंण (अल्मोड़ा)।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। Updated Sun, 16 Apr 2017 10:46 PM IST
विज्ञापन
MLA review meeting
एमएलए की समीक्षा बैठक - फोटो : अमर उजाला

भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। सल्ट के विधायक सुरेंद्र सिंह जीना ने ग्रामीण निर्माण विभाग डिवीजन (आरडब्लूडी) भिकियासैंण के कार्यों की समीक्षा की। अधिकारियों की बैठक में ग्रामीण सड़क योजना के तहत मार्गों के निर्माण में गुणवत्ता के साथ तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विभाग तय समय के भीतर योजनाओं को हर हाल में पूरा करें। इसमें लापरवाही बर्दास्त नहीं की जाएगी। 

विज्ञापन


जीना ने ग्रामीण सड़क योजना के तहत स्वीकृत सदर-इड़ाकोड, सराईखेत-वल्मरा, कालीगांव-आमधार, चमखला-सैंणमानुर, श्रीनगर-उजराड़, सौली-मैठानी, इकूखेत-जुनिया, बाजखेत-ढैयाकिचार आदि संपर्क मार्गों की समीक्षा की और कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश ईई को दिए। विधायक ने कहा मेरी गांव मेरी सड़क योजना के मानकों के तहत वंचित गांवों के प्रस्ताव तैयार करें।
विज्ञापन


साथ ही अनुसूचित बाहुल्य गांवों में स्पेशल कंपोनेंट प्लान (एससीपी) के तहत योजना तैयार करने के लिए भी निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों के लिए धन की कोई कमी नहीं है। विभाग शीघ्र योजनाएं तैयार कर शासन को भेजें। निर्माण कार्यों में गुणवत्ता बनाए रखने और समय से पूर्ण करने की नसीहत भी दी। बैठक में ईई बीएस नेगी, एई डीके बिष्ट, जीडी जोशी, एनएस रावत, बीडी पालीवाल, एमपीएस बोरा, नवीन शर्मा आदि थे

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed