फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   MLA of Almora

विस उपाध्यक्ष चौहान ने घनेली में चौपाल लगाकर सुनी समस्याएं

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 16 Aug 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
MLA of Almora
अल्मोड़ा। विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान ने विकासखंड हवालबाग के ग्राम पंचायत घनेली में चौपाल लगाकर जन समस्याएं सुनीं। उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी लोगों को दी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि ग्रामीण केंद्र और राज्य सरकार की ओर से संचालित योजनाओं का लाभ उठाएं। उन्होंने कोरोना वायरस रोकथाम के लिए ग्रामीणों को मास्क भी वितरित किए। ग्रामीणों ने उन्हें बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क आदि समस्याओं से अवगत कराया। चौहान ने मौके से ही संबधित अधिकारियों को फोन कर समस्याओं का निस्तारण करवाया। गांव के विकास के लिए विधायक निधि से धनराशि आवंटन करने का भरोसा दिया। इस मौके पर ग्राम प्रधान रेखा आर्य, अजय और इंद्र कुमार ने कई लोगों के साथ भाजपा की सदस्यता भी ग्रहण की। चौहान और भाजपा पदाधिकारियों ने पार्टी में शामिल हुए लोगों का स्वागत किया। इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष रवि रौतेला, हवालबाग मंडल अध्यक्ष प्रकाश बिष्ट, महामंत्री ललित सिंह तड़ागी, गोपाल सिंह रायल, चमन मेहता, मनोज मेहता, नंदन रायल, पूरन सिंह रॉयल, दीनदयाल भट्ट, कमलेश नेगी, आनंद डंगवाल, रामदत्त, रमेश राम, जगदीश राम, विशन राम, नवीन राम आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed