फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Missing hunger striker Bhuvan found in Khola

Almora News: लापता अनशनकारी भुवन को खोला से ढूंढ निकाला

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 26 Nov 2025 11:37 PM IST
विज्ञापन
Missing hunger striker Bhuvan found in Khola
चौखुटिया (अल्मोड़ा)। ऑपरेशन स्वास्थ्य आंदोलन के तहत रामगंगा आरती घाट पर चल रहे आमरण अनशन के अनशनकारी भुवन सिंह कठायत को पुलिस ने बसरखेत के खौला से सुरक्षित ढूंढ़ निकाला। सोमवार से लापता भुवन का मोबाइल बुधवार शाम को खुला। उनके मोबाइल से एक वीडियो पोस्ट साझा की गई, इस पर पुलिस ने तत्काल ट्रैक कर तत्परता दिखाते हुए उन्हें पकड़ लिया।
विज्ञापन

भुवन के सकुशल मिलने से सभी आंदोलनकारियों और भुवन के परिवार ने राहत की सांस ली। भुवन का अचानक गायब हो जाना एक पहेली बन गया था। पुलिस प्रशासन पर अंगुली उठने लगी थी। भुवन को ढूूढने बाद पुलिस प्रशासन ने भी चैन की सांस ली है। ऑपरेशन स्वास्थ्य आंदोलन के मुख्य आंदोलनकारियों में से एक भुवन सिंह कठायत सोमवार को अचानक लापता हो गए थे। उन्हें अंतिम बार चौखुटिया के पास गोदी में बाजार की ओर जाते हुए देखा गया, इसके बाद उनका मोबाइल स्विच ऑफ मिल रहा था। परिजनों के देर शाम जब उनसे संपर्क नहीं हो पाया तो पूरे क्षेत्र में खोजबीन शुरू हुई थी, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। अगले दिन परिजनों ने पुलिस में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पुलिस और स्थानीय प्रशासन की संयुक्त टीम लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही थी। पुलिस ने बुधवार को बसरखेत के खौला से सुरक्षित ढूंढ़ निकाला।
विज्ञापन


आंदोलन के तहत जारी रहा अनशन
इधर आंदोलन के तहत बुधवार को भी अनशन जारी रहा। अनशन स्थल पर लोगों भारी भीड़ उमड़ रही है। सुंदर सिंह और बचे सिंह बुधवार को भी आमरण अनशन पर डटे रहे। कुंवर सिंह, भुवन पहाड़ी, ललिता बिष्ट और मनोहर दत्त तिवारी क्रमिक अनशन पर बैैठे। विधायक प्रतिनिधि नंदन सिंह मेहरा, दिनेश मनराल, खीम सिंह, खष्टी अधिकारी, पूर्व विधायक पुष्पेश त्रिपाठी आदि ने आंदोलन कोे समर्थन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुबह गुमशुदी का पोस्टर जारी किया तो शाम को तलाश लिया
ऑपरेशन स्वास्थ्य आंदोलन के तहत लापता मुख्य अनशनकारी भुवन सिंह कठायत का पुलिस ने बुधवार की सुबह गुमशुदगी का पोस्टर भी जारी किया था। भुवन की माता और पत्नी ने भी प्रशासन से भावुक अपील कर उन्हें सुरक्षित ढूंढ निकालने की मांग की थी। उनका सुराग न लगने से आंदोलनकारी पुलिस पर उन्हें तलाशने में तत्परता न दिखाने के आरोप लगा रहे थे, लेकिन शाम को उनकी ओर से पोस्ट साझा होने के बाद पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed