फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Minor Raped In Chaukhutiya

Almora News: चौखुटिया में नाबालिग से दुष्कर्म, आरोपी व दो सहयोगियों को किया गिरफ्तार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 19 Jan 2023 11:42 PM IST
विज्ञापन
Minor Raped In Chaukhutiya
अल्मोड़ा। चौखुटिया में किशोरी से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। एक युवक अपने दो दोस्तों की मदद से किशोरी को बहला फुसलाकर ले गया था। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर तीनों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

एक व्यक्ति ने बुधवार को तहरीर दी कि तीन लोग उसकी नाबालिग बेटी को भगा ले गए हैं। पुलिस ने बृहस्पतिवार को मुख्य आरोपी सहित उसके दो सहयोगियों को द्वाराहाट के सुरईखेत से गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से किशोरी को भी बरामद किया गया। थानाध्यक्ष दिनेश नाथ महंत ने कहा कि द्वाराहाट निवासी 19 वर्षीय मुख्य आरोपी विशाल चंद्र किशोरी को घर से भगा ले गया। उडलीखान द्वाराहाट निवासी महेश चंद्र ने भगाने में साथ दिया और बसकनिया द्वाराहाट निवासी शिवाशंकर आगरी ने किशोरी को अपने घर में रखा। आरोप है कि मुख्य आरोपी ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। थानाध्यक्ष दिनेश नाथ महंत ने कहा कि किशोरी का मेडिकल कराया जा रहा है। एसएसपी प्रदीप कुमार राय ने कहा कि तीनों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed