{"_id":"6861809876ac6dc8a408da45","slug":"minor-missing-from-almora-found-in-rudraprayag-almora-news-c-232-1-shld1002-130137-2025-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: अल्मोड़ा से लापता नाबालिग रुद्रप्रयाग से बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: अल्मोड़ा से लापता नाबालिग रुद्रप्रयाग से बरामद
Sun, 29 Jun 2025 11:36 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Sun, 29 Jun 2025 11:36 PM IST
विज्ञापन
अल्मोड़ा। कोतवाली पुलिस टीम ने नाबालिग गुमशुदा बालक को रुद्रप्रयाग से सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द किया।
कोतवाली अल्मोड़ा क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने 17 जून को तहरीर दी कि उनका 15 वर्षीय नाबालिग पुत्र 16 जून की रात्रि घर से बिना बताए कहीं चला गया है। जिस पर कोतवाली अल्मोड़ा में धारा 140(3) बीएनएस में एफआईआर पंजीकृत किया गया। कोतवाल योगेश चंद्र उपाध्याय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सुरागरसी-पतारसी कर शनिवार को गुमशुदा को रुद्रप्रयाग जिले से सकुशल बरामद किया। उसकी काउंसलिंग कर बालक को उसके परिजनों के सुपुर्द किया। परिजनों ने पुलिस के प्रयासों की सराहना की। संवाद