फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Ministerial workers will agitate till demands are met

मांगें पूरी होने तक आंदोलन करेंगे मिनिस्टीरियल कर्मी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 08 Apr 2021 11:59 PM IST
विज्ञापन
Ministerial workers will agitate till demands are met
कार्य बहिष्कार कर प्रदर्शन करते सिंचाई विभाग अल्मोड़ा के मिनिस्टीरियल कर्मी। - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा/बागेश्वर। इक्कीस सूत्रीय मांगों के समाधान की मांग को लेकर उत्तरांचल फेडरेशन ऑफ मिनिस्टीरियल सर्विसेज एसोसिएशन के बैनर तले सरकारी विभागों के मिनिस्टीरियल कर्मियों ने चौथे दिन भी दो घंटे कार्य बहिष्कार किया। अपने-अपने विभागों के कार्यालय प्रांगणों में नारेबाजी कर प्रदर्शन किया और सरकार से समस्याओं के जल्द समाधान की मांग उठाई।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि लंबे समय से चल रहे आंदोलन के बाद भी सरकार मांगों का समाधान करने में रुचि नहीं ले रही है, जिससे कर्मचारियों को आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ा है। उन्होंने सरकार से पुरानी पेंशन बहाली की मांग उठाई और कहा कि संशोधित एसीपी का लाभ कार्मिकों को मिले। उन्होंने कहा कि मुख्य प्रशासनिक अधिकारी को गृह जिले में तैनाती और 6600 ग्रेड वेतन देने की मांग भी पूरी नहीं की जा रही है।
विज्ञापन

उन्होंने सरकार द्वारा समस्याओं का समाधान नहीं किए जाने पर कड़ा आक्रोश जताया और नारेबाजी की। चेताया कि यदि समस्याएं जल्द हल नहीं की गई तो फेडरेशन आंदोलन तेज करने को बाध्य होगा। सिंचाई विभाग कार्यालय प्रांगण में हुए प्रदर्शन में ललित मोहन भट्ट, प्रकाश, विमला, आशा राना, दरवान सिंह, हर सिंह, सुदर्शन पांडे आदि ने भाग लिया। इधर शिक्षा विभाग, विकास भवन, कलक्ट्रेट समेत अन्य विभागों के कार्मिकों ने भी दो घंटे कार्य बहिष्कार कर प्रदर्शन किया। फेडरेशन के मंडलीय अध्यक्ष धीरेंद्र कुमार पाठक, जिला अध्यक्ष सीएस नैनवाल, जिला मंत्री पुष्कर सिंह भैसोड़ा ने शासन से मागों का समाधान कर शीघ्र शासनादेश जारी करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बागेश्वर विकासभवन परिसर में कर्मचारियों ने दो घंटे कार्य बहिष्कार कर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। उत्तराखंड फेडरेशन ऑफ मिनिस्टीरियल सर्विसेज एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष अनिल जोशी ने बताया कि पूर्व में फेडरेशन के सदस्यों की अपर मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई बैठक में समस्याओं का जल्द निराकरण करने का आश्वासन दिया गया था। इसके बाद भी कर्मचारियों की सभी मांगें जस की तस हैं। कहा कि जब तक उनकी मांगों को पूरा नहीं कर दिया जाता, कर्मचारी संघर्ष करते रहेंगे। इस मौके पर शंकर नायक, महिमन सिंह, शंकर काला, राम सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed