{"_id":"605cdd628ebc3ed913222d6f","slug":"ministerial-workers-demonstrated-by-tying-a-black-band-on-the-arm-almora-news-hld419557325","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिनिस्ट्रीयल कर्मियों ने बांह पर काली पट्टी बांधकर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिनिस्ट्रीयल कर्मियों ने बांह पर काली पट्टी बांधकर किया प्रदर्शन
विज्ञापन
मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय अल्मोड़ा प्रांगण में नारेबाजी करते मिनिस्ट्रीयल कर्मचारी।
- फोटो : ALMORA
अल्मोडा। उत्तरांचल फेडरेशन ऑफ मिनिस्टीरियल सर्विसेज एसोसिएशन के बैनर तले मिनिस्टीरियल कार्मिकों का 21 सूत्रीय मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन जारी है। बृहस्पतिवार को भी शिक्षा विभाग के मिनिस्टीरियल कर्मिकों ने बांह पर काली पट्टी बांधकर मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय प्रांगण में नारेबाजी की। उन्होंने कहा कि मांग पूरी होने तक आंदोलन जारी रखा जाएगा।
वक्ताओं ने संशोधित एसीपी का लाभ देने, पुरानी पेंशन बहाली, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी को 6600 ग्रेड वेतन देने, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी को गृह जिले में पदोन्नति देने की मांग की। उन्होंने कहा कि मिनिस्टीरियल संवर्ग में अतिरिक्त पदों का सृजन किया जाए। मृतक आश्रित को प्रथम नियुक्ति दुर्गम में दिए जाने की बाध्यता समाप्त हो। मुख्य प्रशासनिक अधिकारी के पद पर पदोन्नति के लिए अधीनस्थ पदों पर सेवाकाल 25 वर्ष के स्थान पर 21 वर्ष किए जाने की मांग की।
मांग उठाई कि सेवानिवृत्ति के वर्ष में कार्मिक को ऐच्छिक मुख्यालय मिले। मुख्य प्रशासनिक अधिकारी के कर्तव्य और उत्तरदायित्व शासन स्तर से निर्धारित करने, स्थानांतरण एक्ट की विसंगतियों को दूर करने, स्थानांतरण की अवधि की गणना 30 जून करने की मांग पूरी नहीं होने पर रोष जताया गया। मंडल अध्यक्ष धीरेंद्र कुमार पाठक, जिला मंत्री पुष्कर सिंह भैसोड़ा ने कहा कि 31 मार्च तक विरोध प्रदर्शन जारी रखा जाएगा। प्रदर्शन में जिला उपाध्यक्ष मुकेश जोशी, हेमंत जोशी, कमल बिष्ट, हयात सिंह जैम्याल, अवनीश पडियार, जगदीश, कमल बिष्ट, गोविंद रावत, संजीब बिष्ट, गोपाल भाकुनी, दीप पांडे, राजन नेगी शा मिल हुए। उधर कलक्ट्रेट, विकास भवन समेत अन्य कार्यालयों में भी कार्मिकों ने बांह पर काली पट्टी बांधकर विरोध जताया।