{"_id":"5f22c5bd8ebc3e9fb64e0384","slug":"ministerial-personnel-start-dharna-in-the-office-of-chief-education-officer-almora-news-hld3915888189","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिनिस्ट्रीयल कर्मियों का मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय प्रांगण में धरना शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिनिस्ट्रीयल कर्मियों का मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय प्रांगण में धरना शुरू
विज्ञापन
अल्मोड़ा। एजूकेशनल मिनिस्टीरियल ऑफीसर्स एसोसिएशन के बैनर तले विभिन्न मांगों को लेकर मिनिस्टीरियल कर्मियों ने मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय प्रांगण में बृहस्पतिवार से धरना शुरू कर दिया है। कर्मचारियों ने मांगों को लेकर नारेबाजी भी की। उन्होंने कहा कि विभाग ने वरिष्ठ सहायक से प्रधान सहायक के पद पर पदोन्नति सूची जारी कर दी है, लेकिन एक माह बाद भी पदोन्नत कार्मिकों को स्थान आवंटित नहीं किए गए हैं। जिस कारण 350 कार्मिकों को लाभ नहीं मिल पा रहा है।
उन्होंने कहा कि वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी, प्रशासनिक अधिकारी के पदों पर पदोन्नति के लिए द्वितीय सूची जारी करने की मांग भी उठाई। उन्होंने कहा कि मुख्य प्रशासनिक अधिकारी, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी, प्रशासनिक अधिकारी के पदों पर पदोन्नति संशोधन के सभी प्रकरणों पर तत्काल कार्रवाई होनी चाहिए।
26 जुलाई को हुई संगठन की मंडलीय बैठक में 30 जुलाई से मांगों को लेकर धरना शुरू करने का ऐलान किया गया था। इस संबंध में उच्चाधिकारियों को भी पत्र भेजा गया था पर अब तक कर्मचारियों की मांग पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है। जिलाध्यक्ष पुष्कर सिंह भैसोड़ा ने कहा कि जब तक सभी मांगें पूरी नहीं हो जाती, आंदोलन चलता रहेगा। मांगों को लेकर निदेशक और अपर निदेशक प्रारंभिक शिक्षा को ज्ञापन भी भेजा गया। धरने में मंडलीय सचिव धीरेंद्र कुमार पाठक, जगदीश सोनल, गोविंद सिंह मेहता, अर्जुन नेगी, योगेंद्र बिष्ट, दीप चंद्र पांडे, गोपाल भाकुनी, अवनेश पडियार, हेमंत जोशी आदि ने भाग लिया।