फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Mini Stadium in Dhaulcheena

धौलछीना में लंबे समय बाद मिनी स्टेडियम को मिली मंजूरी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 04 Oct 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
Mini Stadium in Dhaulcheena
इसी स्थान पर प्रस्तावित है मिनी स्टेडियम। - फोटो : ALMORA
धौलछीना (अल्मोड़ा)। भैंसियाछाना ब्लॉक के धौलछीना में युवाओं का बरसों पुराना मिनी स्टेडियम का सपना साकार होने जा रहा है। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने इसकी स्वीकृति दे दी है। मंजूरी से युवाओं समेत खेल प्रेमियों में खुशी की लहर है।
विज्ञापन

धौलछीना के लोग लंबे समय से मिनी स्टेडियम की मांग कर रहे थे। 2016 में तत्कालीन मुख्यमंत्री हरीश रावत ने मिनी स्टेडियम की घोषणा की थी लेकिन सरकार बदलने के बाद अब तक यहां स्टेडियम नहीं बन पाया।
विज्ञापन

इसी साल अल्मोड़ा दौरे पर आए पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने धौलछीना में मिनी स्टेडियम की फिर से घोषणा की। अब वर्तमान मुख्यमंत्री धामी ने मिनी स्टेडियम को स्वीकृति दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस घोषणा पर व्यापार मंडल अध्यक्ष दरबान सिंह रावत, ग्राम प्रधान संगठन अध्यक्ष चंदन सिंह मेहरा, दियारी के प्रधान प्रेमा बिष्ट, प्रधान महेश बोरा, प्रधान मनमोहन सिंह आदि ने खुशी जताई।
2016 में कांग्रेस शासनकाल में तत्कालीन सीएम हरीश रावत ने मिनी स्टेडियम की घोषणा की थी। अब तक यहां खैल मैदान के अभाव में युवाओं को दिक्कतें होती थी। लेकिन अब सुविधा मिल सकेगी।
-मनोज मेहरा, युवा खिलाड़ी।
धौलछीना में मिनी स्टेडियम की घोषणा से स्थानीय युवाओं को अपनी प्रतिभा निखारने का मौका मिल सकेगा। भविष्य में उच्च स्तर के खेल प्रतियोगिताएं आयोजित कराने में सुविधा होगी।
-चंदन सिंह मेहरा, युवा खिलाड़ी।
धौलछीना के लोगों की सालों पुरानी मांग पूरी होने की उम्मीद है। इसके लिए क्षेत्रीय विधायक का आभार है। मिनी स्टेडियम बनने से बड़े स्तर की प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी तो क्षेत्र के युवाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा।
-मनमोहन सिंह, खेल प्रशिक्षक।
मिनी स्टेडियम की स्वीकृति से युवाओं को बेहतर खेल प्रशिक्षण की उम्मीद है। शीघ्र ही निर्माण कार्य प्रारंभ हो सकेगा। निशुल्क भूमि दान देने के लिए ग्रामीणों को प्रोत्साहित करने का काम करेंगे।

-अशोक सिंह बनकोटी, पीटीआई।
निदेशालय की ओर से मिनी स्टेडियम स्वीकृति पत्र मिला है। जल्द ही भूमि का चिन्हीकरण किया जाएगा। निरीक्षण कर भूमि चिन्हित करते हुए शासन को रिपोर्ट और प्रस्ताव भेजा जाएगा। जिसके बाद स्टेडियम का कार्य शुरू होगा।
-एसके सिंह, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी अल्मोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed