फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Milk van started in evening time also

 सायंकालीन सेवा में एटीएम मिल्क वैन शुरू

Thu, 03 Jan 2019 10:28 PM IST
Almora desk अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा। Published by: Almora desk Updated Thu, 03 Jan 2019 10:28 PM IST
विज्ञापन
Milk van started in evening time also
सायंकालीन सेवा में दुग्ध संघ से रवाना होती एटीएम दुग्ध वैन। - फोटो : अमर उजाला
दुग्ध संघ ने एटीएम मिल्क वैन की सायंकालीन सेवा भी शुरू कर दी है। अगले सप्ताह दुग्ध संघ को दूसरी एटीएम मिल्क वैन भी मिलने की संभावना है। जिसके बाद सायंकालीन सेवा के रूट में दूसरी एटीएम संचालित की जाएगी।  
विज्ञापन


    दुग्ध संघ पातालदेवी से महाप्रबंधक डॉ. एलएम जोशी ने सायंकालीन सेवा में एटीएम मिल्क वैन को सायं तीन बजे रवाना किया।

उन्होंने बताया कि यह वैन एनटीडी, एलआर साह मार्ग से होते हुए लिंक रोड से लोअर मालरोड पहुंचेंगी। इसके बाद एसएसजे परिसर की आवासीय कालोनी से होते हुए एलेक्जेंडर गेट से थाना बाजार होते हुए रघुनाथ मंदिर तक गई। एटीएम में दूध के साथ पनीर, मक्खन, घी, छेना, रबड़ी भी उपलब्ध है। वैन से पहले दिन 200 लीटर दूध की बिक्री हुई।
विज्ञापन


रवाना करने के मौके पर अरन नगरकोटी, पीएस कार्की, एके सिंह,  आरएस लटवाल, एसएस बोरा, बीएस रावत, राजेंद्र कांडपाल भी मौजूद थे।      
   
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed