{"_id":"5b0ee9544f1c1ba96e8b56dd","slug":"milk-union-s-milk-atm-van-will-run-from-one","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुग्ध संघ की मिल्क एटीएम वैन एक से चलेगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुग्ध संघ की मिल्क एटीएम वैन एक से चलेगी
अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा।
Updated Wed, 30 May 2018 11:41 PM IST
विज्ञापन
दुग्घ संघ की दुग्ध एटीएम वैन।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुग्ध संघ अल्मोड़ा विश्व दुग्ध दिवस एक जून से मिल्क एटीएम मोबाइल वैन शुरू करेगा। इस वैन के माध्यम से लोगों को एटीएम की तरह ही वाहन के जरिए खुला दूध मिल सकेगा। साथ ही दुग्ध पदार्थ, दही, पनीर, घी आदि भी उपलब्ध होंगे।
विज्ञापन
दुग्ध संघ उपभोक्ताओं को बेहतर सुविधा देने जा रहा है। विश्व दुग्ध दिवस एक जून से दुग्ध संघ अल्मोड़ा मिल्क एटीएम मोबाइल वैन शुरू कर रहा है। इस वैन के माध्यम से लोगों को एटीएम की तरह ही वाहन के जरिए खुला दूध मिलेगा। इसके अलावा दुग्ध से बने अन्य पदार्थ, दही, पनीर, घी आदि भी मिल सकेगा। दुग्ध संघ के इस मोबाइल वैन में 500 लीटर दुध उपलब्ध रहेगा। वहीं 400 लीटर के डीप फ्रीजर के माध्यम से दुग्ध पदार्थ भी उपलब्ध रहेंगे। यह मोबाइल वैन जगह-जगह जाकर लोगों को सेवा प्रदान करेगी। मिल्क एटीएम मोबाइल वैन शुरू होने के बाद दुग्ध संघ की आमदनी में भी बढ़ोत्तरी होगी।
विज्ञापन