फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Miad Puri beer seized

Almora News: मियाद पूरी बीयर की 47 पेटी जब्त

Sun, 12 Mar 2023 11:40 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Sun, 12 Mar 2023 11:40 PM IST
विज्ञापन
Miad Puri beer seized
भतरौंजखान (अल्मोड़ा)। आबकारी विभाग ने भतरौंजखान स्थित विदेशी मदिरा की दुकान से मियाद पूरी (एक्सपायरी) बीयर की 47 पेटी जब्त की हैं। जब्त की गई बीयर को सील कर जांच के लिए आबकारी आयुक्त कार्यालय स्थित प्रयोगशाला भेजा जा रहा है।
विज्ञापन


भिकियासैंण के क्षेत्रीय आबकारी अधिकारी को विदेशी मदिरा की दुकान में मियाद पूरी (एक्सपायरी) शराब बिकने की शिकायत मिली थी। क्षेत्रीय आबकारी अधिकारी बलजीत सिंह ने रविवार को भतरौंजखान स्थित विदेशी मदिरा की दुकान का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि निरीक्षण में विदेशी मदिरा की दुकान में बीयर की कुल 47 पेटी मिलीं। बीयर की उत्पादन तिथि चार जुलाई 2022 अंकित थी जबकि इसके उपयोग करने की अवधि समाप्ति की तिथि 31 दिसंबर 2022 अंकित थी। इस तरह बीयर की मियाद पूरी हो चुकी थी।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि मियाद पूरी हो चुकी बीयर को जब्त कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि अनुज्ञापी सतीश चंद्र के विरुद्ध आबकारी नीति के तहत कार्रवाई के लिए उच्चाधिकारियों को लिखा गया है। जब्त की गई बीयर को सील कर आबकारी आयुक्त कार्यालय स्थित प्रयोगशाला जांच के लिए भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



कालातीत (एक्सपायरी) बीयर पीने से स्वास्थ्य बिगड़ा
भतरौंजखान। दन्पौ निवासी मनोज रावत ने थाने में दी तहरीर में बताया कि रविवार की शाम 3.30 बजे वह दीपक पांडे के साथ भतरौंजखान स्थित अंग्रेजी शराब की दुकान से बीयर लेकर आया। आरोप लगाया कि शराब की दुकान से उन्हें कालातीत (एक्सपायरी) डेट की शराब बेची गई। इस शराब के सेवन से उसके स्वास्थ्य को खतरा हो सकता था। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि चार-पांच दिन पहले वह और उनके दोस्त जगदीश पड़लिया की तबीयत कालातीत (एक्सपायरी) डेट की बीयर पीने से बिगड़ गई थी। दोनों को उल्टी दस्त होने लगे। उन्होंने एक मेडिकल स्टोर से दवा ली तब जाकर थोड़ी राहत मिली। उन्होंने कालातीत (एक्सपायरी) शराब बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed