फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Meri mati mera desh in Almora

Almora News: स्वतंत्रता सेनानियों के परिजन सम्मानित

Fri, 11 Aug 2023 11:21 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Fri, 11 Aug 2023 11:21 PM IST
विज्ञापन
Meri mati mera desh in Almora
फोटो- 11 एएलएम 23 पी-द्वाराहाट  के महाविद्यालय  में पौधारोपण करते छात्र । संवाद
अल्मोड़ा। मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के तहत नगर पालिका सभागार में हुए कार्यक्रम में वीरों का वंदन कार्यक्रम में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों को अंग वस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने कहा कि स्वतंत्रता के नायकों की बदौलत आज हम खुली हवा में सांस ले पा रहे हैं। उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता।
विज्ञापन

कार्यक्रम के शुभारंभ पर एसएसबी जवानों ने बैंड वादन किया। पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की बदौलत ही देश को आजादी मिली। उनका योगदान हमेशा याद रखा जाएगा। पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान ने शहीदों को नमन किया। उत्तराखंड स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी संगठन के जिलाध्यक्ष कमलेश पांडे ने पालिकाध्यक्ष का आभार जताया। लोगों ने पंच प्रण की शपथ ली। वहां सभासद मनोज जोशी, अमित साह, दीपक वर्मा, हेम तिवारी, अर्जुन बिष्ट, सौरभ वर्मा, राजेंद्र तिवारी, पूर्व सभासद अशोक पांडे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


विभिन्न स्थानों पर किया गया पौधा रोपण

सोमेश्वर/द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के तहत ग्राम पंचायत अझोड़ा के विद्यालय परिसर और ढूंमड़गांव के आंगनबाड़ी परिसर में 25-25 फलदार पौधे रोपे गए। वहां प्रधान दीपा देवी, बसंती मेहरा, जगदीश राम, प्रधान रेखा देवी, नीमा देवी, वीडीओ मोहन राम, रोजगार सहायक हिमांशु जोशी आदि रहे। द्वाराहाट के जीआईसी बटुलिया में जयपाल सिंह अधिकारी ने पंच प्रण शपथ दिलाई। वहां जमुना प्रसाद तिवारी, संतोष पांडे, ममता उप्रेती, कविता बोरा, गोकुल राणा, कल्याण सिंह, हेमंत जोशी आदि रहे। भाजयुमो की ओर से राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय द्वाराहाट में पौधे रोपे गए। कार्यक्रम में प्राचार्य प्रो. डीएस कुंवर, भाजयुमो महामंत्री नरेंद्र कुमार, उपाध्यक्ष लोकेश भट्ट, विवेक, रोहित, कैलाश, नितेश, मनोज कुमार आदि रहे। वहीं सल्ट के कई गांवों में बनी अमृत वाटिका में पौधरोपण हुआ। स्वयंसेवकों ने तिरंगा यात्रा के जरिये जागरूकता अभियान चलाया। इसके तहत गांव से लाई गई मिट्टी विकासखंड कार्यालय में रखी गई।

फोटो- 11 एएलएम 23 पी-द्वाराहाट  के महाविद्यालय  में पौधारोपण करते छात्र । संवाद

फोटो- 11 एएलएम 23 पी-द्वाराहाट  के महाविद्यालय  में पौधारोपण करते छात्र । संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed