{"_id":"61477d908ebc3e6990788751","slug":"memory-of-batala-house-in-chaukhutiya-almora-news-hld438536028","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाटला हाउस कांड के नायक शहीद इंपसेक्टर मोहन शर्मा को किया याद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाटला हाउस कांड के नायक शहीद इंपसेक्टर मोहन शर्मा को किया याद
विज्ञापन
चौखुटिया अंतर्गत मासी के तिमिलखाल में शहीद मोहन शर्मा की मूर्ति पर पुष्प चढ़ाकर श्रृद्वांजलि दे
- फोटो : ALMORA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौखुटिया (अल्मोड़ा)। दिल्ली के बाटला हाउस एनकाउंटर में शहीद इंस्पेक्टर मोहन चंद्र शर्मा की 13 वीं पुण्यतिथि उनके पैतृक गांव तिमिलखाल में मनाई गई। शहीद स्मारक पर उन्हें याद कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए।
शहीद शर्मा जन कल्याण एवं विकास समिति तिमिलखाल की ओर से हुए श्रद्धांजलि समारोह में वक्ताओं ने अशोक चक्र विजेता के अदम्य साहस की सराहना की। लोगों ने उनके गांव की अनदेखी पर भी सवाल उठाए।
कार्यक्रम में कई राजनीतिक पार्टियों के प्रतिनिधियों और क्षेत्र के लोगों ने शिरकत की। इस मौके पर रंगारंग कार्यक्रम भी हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधान आदिग्राम कनोणिया दीपक वर्मा और संचालन समिति के अध्यक्ष चंद्र प्रकाश फुलोरिया ने किया।
विज्ञापन
अधिकारियों के न पहुंचने पर भाई ने जताई नाराजगी
चौखुटिया। श्रद्धांजलि समारोह में प्रशासन की ओर से किसी भी अधिकारी के न पहुंचने पर समिति के सचिव और शहीद के चचेरे भाई जगदीश मासीवाल ने मंच से नाराजगी जताकर इसे क्षेत्र की उपेक्षा बताया। उन्होंने 19 सितंबर को राजकीय शहीद दिवस घोषित करने की मांग भी उठाई।
मुख्य अतिथि जिला पंचायत उपाध्यक्षा कांता रावत, पूर्व विधायक पुष्पेश त्रिपाठी, तहसीलदार दलीप सिंह, प्रभारी बीडीओ हिम्मत गिरी, कैलाश भट्ट , हीराबल्लभ मासीवाल, तारा दत्त शर्मा, अमर सिंह रावत, कुंवर सिंह, सुभाष बिष्ट, पूर्व जिपं. सदस्य गजेंद्र नेगी, अर्जुन सिंह आदि।